Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/13/1200x900/14th_april_ott_1776103600397_1776103604779.jpgअपना पसंदीदा प्लेटफॉर्म चुनें और इन टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों के साथ अपनी छुट्टी का पूरा आनंद उठाएं। चाहे रोमांस हो, कॉमेडी या थ्रिलर, ओटीटी पर आज हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है।
आज 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती की छुट्टी है। चिलचिलाती गर्मी के बीच अगर आप घर पर रहकर कुछ धमाकेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो और जी5 तक, सभी प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस वक्त कुछ बेहतरीन फिल्में ट्रेंड कर रही हैं।आपकी छुट्टी को मजेदार बनाने के लिए हम आपको इन ट्रेंडिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग
फिल्म का नाम: तू या मैं
एक्टर: शनाया कपूर, आदर्श गौरव, पारुल गुलाटी और मोना सिंह
जॉनर: सस्पेंस थ्रिलर
आईएमडीबी रेटिंग: 7.2
कहानी: विजय नांबियर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2018 में आई थाई हॉरर-थ्रिलर बुक ‘द पूल’ का हिंदी एडेप्टेशन है। इसमें एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनी और नालासोपारा के एक स्ट्रगलिंग रैपर मारुति की कहानी दिखाई गई है। दोनों की दुनिया अलग है, लेकिन उनके बीच प्यार हो जाता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब गोवा जाते वक्त दोनों एक छोटे से होटल में फंस जाते हैं।
यहां देखिए ट्रेलर
2. अमेजन प्राइम की नंबर 1 पसंद
फिल्म का नाम: ओ रोमियो
एक्टर: शाहिद कपूर, दिशा पाटनी, मृणाल ठाकुर आदि
जॉनर: रोमांटिक एक्शन थ्रिलर
आईएमडीबी रेटिंग: 5.4
कहानी: फिल्म की कहानी उस्तरा (शाहिद कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खतरनाक गैंगस्टर है। फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे उस्तरा अपनों के धोखे और माफिया के चक्रव्यूह में फंस जाता है। इसके बाद ऐसे ऐसे ट्विस्ट आने हैं कि दिमाग चकरा जाता है।
यहां देखिए ट्रेलर
3. जी5 पर दर्शकों का दिल जीत रही
फिल्म का नाम: एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा
एक्टर: विनय पाठक और रणवीर शौरी
जॉनर: मिस्ट्री थ्रिलर
आईएमडीबी रेटिंग: 6.2
कहानी: ‘एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा’ की शुरुआत रमन और जयंती से होती है। रमन और जयंती अपने दोस्तों को अपनी शादी की दसवीं सालगिरह में इन्वाइट करते हैं। हालांकि, हालात तब एक बुरा मोड़ ले लेते हैं, जब सोहराब हांडा नाम का एक मेहमान सभी को परेशान करना और उनके सबसे गहरे राज खोलना शुरू कर देता है।
यहां देखिए ट्रेलर
4. जियो हॉटस्टार पर छाई
फिल्म का नाम: थाई किझवी
एक्टर: राधिका सरथकुमार
जॉनर: कॉमेडी
आईएमडीबी रेटिंग: 7.8
कहानी: इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने 70 वर्षीय निडर और बेबाक महिला साहूकार की भूमिका निभाई है। इस लेडी का अपने गांव में काफी दबदबा होता है। ये लेडी समाज की बेड़ियों को तोड़कर अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती है।
यहां देखिए ट्रेलर
5. सोनी लिव की सबसे चर्चित फिल्म
फिल्म का नाम: मैं और वो फूजी
एक्टर्स: मृण्मयी गोडबोले और ललित प्रभाकर
जॉनर: हिंदी रोमांटिक ड्रामा
आईएमडीबी रेटिंग: 7.7
कहानी: यह फिल्म अकेलेपन, दोस्ती और जीवन के छोटे-छोटे पलों में खुशी ढूंढने के बारे में है।
यहां देखिए ट्रेलर:
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


