Home टेक न्यूज़ 13 इंच की स्क्रीन, AI फीचर्स, 10200mAh बैटरी वाला Lenovo पैसे वसूल...

13 इंच की स्क्रीन, AI फीचर्स, 10200mAh बैटरी वाला Lenovo पैसे वसूल टैब लॉन्च, खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Lenovo का लेटेस्ट टैब Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में लॉन्च हो चुका है। यह टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें ढेर सारे AI फीचर्स दिए गए हैं। Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ चार JBL स्पीकर दिए गए हैं। टैबलेट में 10,200mAh की बैटरी है। यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। आइये आपको डिटेल में बताते हैं इस टैब के फीचर्स, कीमत और स्पेशल डिस्काउंट की डिटेल्स:

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की भारत में कीमत

नए Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 को सिर्फ एक 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इस टैब की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। यह टैबलेट 1 मई से Lenovo.com, ई-कॉमर्स वेबसाइटों और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

स्पेशल ऑफर के तहत, Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के खरीदारों को 3,000 रुपये की तत्काल बैंक छूट मिलेगी। साथ टैबलेट पर एक साल की वारंटी भी दी जाएगी।

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के 5 खास फीचर्स

1. इस टैबलेट में 13-इंच का बड़ा 3.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि आपको स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार वीडियो एक्सपीरियंस मिलेगा। साथ ही इसमें Dolby Vision सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे कलर और ब्राइटनेस काफी बेहतर दिखाई देते हैं।

2. Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसमें AI बेस्ड फीचर्स जैसे AI Notes, Smart Reader, Live Transcript और AI Creation Tools दिए गए हैं, जो काम को आसान बनाते हैं। इसके अलावा इसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे यह टैबलेट और ज्यादा एडवांस बन जाता है।

3. इस टैबलेट में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है और आपको बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।

4. Lenovo ने इस टैबलेट में चार JBL स्पीकर्स दिए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। इसका मतलब है कि आप मूवी, वेब सीरीज या म्यूजिक का शानदार अनुभव ले सकते हैं, जैसे आप किसी थिएटर में बैठे हों।

5. इस टैबलेट के साथ Lenovo Tab Pen Plus भी मिलता है, जिससे नोट्स लेना, ड्रॉइंग करना और डॉक्यूमेंट एडिट करना आसान हो जाता है। इसके अलावा कीबोर्ड सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप इसे मिनी लैपटॉप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इस टैबलेट में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। यह Android 16 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 2 साल के OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN