Home व्यापार समाचार 10000 इलेक्ट्रिक बसों की ऑर्डर बुक, 24% बाजार हिस्सेदारी, 19000% उछला यह...

10000 इलेक्ट्रिक बसों की ऑर्डर बुक, 24% बाजार हिस्सेदारी, 19000% उछला यह शेयर

24
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मल्टीबैगर कंपनी जेबीएम ऑटो के पास 10000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों की ऑर्डर पाइपलाइन है। इलेक्ट्रिक बस सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 24% से ज्यादा हो गई है। 15 साल में कंपनी के शेयरों में 19000% से ज्यादा की तेजी आई है।

जेबीएम ऑटो वित्त वर्ष 2026 में देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक बस कंपनी के रूप में उभरी है। इलेक्ट्रिक बस सेगमेंट में जेबीएम ऑटो की बाजार हिस्सेदारी 24 पर्सेंट से ज्यादा पहुंच गई है। इलेक्ट्रिक बस सेगमेंट में कंपनी की ऑर्डर बुक भी मजबूत है। जेबीएम ऑटो के पास 10000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों की मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन है। जेबीएम ऑटो के शेयर सोमवार को 2 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ BSE में 624.50 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 15 साल में जेबीएम ऑटो के शेयरों में 19000 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

जेबीएम ऑटो की 1282 इलेक्ट्रिक बसों के रजिस्ट्रेशंस
वित्त वर्ष 2026 के दौरान जेबीएम ऑटो की इलेक्ट्रिक बसों के रजिस्ट्रेशंस 1282 यूनिट्स रहे। तेलंगाना, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और असम में इलेक्ट्रिक बसों का डिप्लॉयमेंट हुआ, जो कि पब्लिक और प्राइवेट दोनों ट्रांसपोर्ट सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक बसों के बढ़ते एडॉप्शन की ओर संकेत करता है। विशिष्ट सेगमेंट्स में भी कंपनी का दबदबा रहा। वित्त वर्ष 2026 के दौरान इलेक्ट्रिक टार्मैक बस मार्केट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी करीब 79 पर्सेंट और इंटरसिटी इलेक्ट्रिक लग्जरी कोच सेगमेंट में जेबीएम ऑटो की हिस्सेदारी आधे से ज्यादा रही।

10000 इलेक्ट्रिक बसों की ऑर्डर पाइपलाइन
सरकारी खरीद और अर्बन सस्टेनबिलिटी से जुड़े लक्ष्य की वजह से भारत में इलेक्ट्रिफिकेशन को अच्छी रफ्तार मिल रही है। जेबीएम ऑटो ग्रोथ की रफ्तार बनाए रखने की बेहतर स्थिति में है। कंपनी के पास 10000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों की मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन है। जेबीएम ऑटो लिमिटेड एक फ्लैगशिप कंपनी है, जो कि ऑटोमोटिव शीट मेटल कंपोनेंट्स, टूल्स, डाई, माउल्ड्स और इलेक्ट्रिक बसों की मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी घरेलू और इंटरनेशनल दोनों बाजार की जरूरतों को पूरा करती है।

19000% से ज्यादा उछल गए हैं जेबीएम ऑटो के शेयर
ऑटो कंपोनेंट्स एंड इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी जेबीएम ऑटो (JBM Auto) के शेयर पिछले 15 साल में 19600 पर्सेंट चढ़ गए हैं। जेबीएम ऑटो के शेयर 29 अप्रैल 2011 को 3.17 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 अप्रैल 2026 को 624.50 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 10 साल की बात करें तो जेबीएम ऑटो के शेयरों में 2094 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 साल में जेबीएम ऑटो के शेयर 724 पर्सेंट उछल गए हैं। जेबीएम ऑटो के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 790 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 477 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN