Home टेक न्यूज़ 10 दिन में ₹2000 महंगे हुए 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाले Ai+...

10 दिन में ₹2000 महंगे हुए 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाले Ai+ के दो 5G फोन, अब खरीदें ₹10,999 में

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Ai+ Nova 2 और Nova 2 Ultra स्मार्टफोन्स की कीमत लॉन्च के सिर्फ 10 दिनों के अंदर 2000 रुपए तक बढ़ा दी गई है। आइये आपको बताते हैं कि अब कौनसा फोन कितने में बेचा जा रहा है:

अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे थे और आप Ai+ Nova 2 सीरीज खरीदने का सोच रहे थे तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। Ai+ नोवा सीरीज के 10 दिन पहले लॉन्च हुए दो बजट 5G फोन Ai+ Nova 2 और Ai+ Nova 2 Ultra की कीमत में अचानक बढ़ोतरी कर दी है। इन दोनों फोनों की कीमत में सीधे 2000 रुपए का इजाफा हुआ है। एंट्री लेवल फोन की कीमत में इतना बड़ा हाईक लोगों के लिए किसी झटके से कम नहीं है। हालांकि, कीमत बढ़ने के बावजूद ये फोन अपने फीचर्स की वजह से अभी भी अच्छे ऑप्शन हैं। चलिए आपको डिटेल में बताते हैं कि किस फोन की कीमत कितने रुपए बढ़ी:

Ai+ Nova 2 Ultra और Ai+ Nova 2 की नई कीमत

Ai+ Nova 2 Ultra को भारत में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था और लॉन्च के समय इसकी कीमत इसे मिड-बजट में काफी अच्छा ऑप्शन बनाती थी। Ai+ Nova 2 Ultra का बेस 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपए में पेश किया था, जबकि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए रखी गई थी।

लेकिन अब लॉन्च के कुछ ही दिनों के अंदर कंपनी ने दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 2,000 रुपए का इजाफा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद 6GB RAM वाला फोन अब 18,999 रुपए में मिल रहा है, जबकि 8GB RAM वाला मॉडल 20,999 रुपए तक पहुंच गया है। पहले जिस कीमत पर 8GB RAM वाला वेरिएंट मिल रहा था, अब उसी कीमत पर सिर्फ 6GB RAM वाला फोन ही मिलेगा।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भी अब Ai+ Nova 2 Ultra नई कीमतों के साथ लिस्ट हो चुका है, जिससे यह कन्फर्म हो गया है कि यह प्राइस हाइक लागू हो चुका है। सिर्फ Ultra मॉडल ही नहीं, बल्कि Ai+ Nova 2 की कीमत में भी 2,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस फोन को पहले 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो अब 10,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

Ai+ Nova 2 Ultra की खासियतें

फोन में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी ब्राइटनेस भी काफी ज्यादा (लगभग 2500 nits) बताई जा रही है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का Sony सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिससे फोटो डिटेल में आती है। वहीं सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक दिन से ज्यादा चल सकती है। साथ ही 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। यह फोन Android 16 पर चलता है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट जैसे फीचर्स से लैस है।

Ai+ Nova 2 के खास फीचर्स

इस फोन में 6.75 इंच का बड़ा HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा सेटअप में इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जिससे बेसिक फोटोग्राफी आसानी से हो जाती है। वहीं फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ठीक है। इस फोन में भी 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें 5G सपोर्ट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और Android 16 जैसे फीचर्स मिलते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN