Home व्यापार समाचार 1 शेयर पर 110 रुपये का डिविडेंड दे रही है यह कंपनी,...

1 शेयर पर 110 रुपये का डिविडेंड दे रही है यह कंपनी, मार्च तिमाही में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Swaraj Engines Ltd ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया है कि शेयर पर 110 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। 

Dividend Stock: डीजल इंजन मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनी स्वराज इंजन लिमिटेड ने डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड का ऐलान कर दिया है। Swaraj Engines Ltd ने एक शेयर 110 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में …

हर शेयर पर होगा 1100 प्रतिशत का फायदा

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Swaraj Engines Ltd ने बताया है कि 1 शेयर पर 1100 प्रतिशत का डिविडेंड दिया जाएगा। योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 110 रुपये का फायदा होगा है। बता दें, कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।

कितना हुआ नेट प्रॉफिट

Swaraj Engines Ltd ने दी जानकारी में कहा है कि मार्च तिमाही में 54.60 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। जोकि सालाना आधार पर 20.48 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 45.40 करोड़ रुपये रहा था।

जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान से पहले) 73.19 करोड़ रुपये रहा है। जोकि एक वित्त वर्ष पहले मार्च तिमाही में 61.22 करोड़ रुपये रहा था।

रिकॉर्ड तोड़ हुई बिक्री

Swaraj Engines Ltd ने बताया है कि मार्च तिमाही में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है। जनवरी से मार्च 2026 के दौरान 55004 यूनिट इंजन सेल्स की बिक्री हुई है। पिछले साल इसी पीरियड में 45594 यूनिट की बिक्री हुई थी। बता दें, वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 196.31 करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 18.30 प्रतिशत बढ़ा है।

भारी भरकम डिविडेंड देती आ रही है कंपनी

इस कंपनी ने 2025 में एक शेयर पर 104.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 95 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में कंपनी ने हर शेयर पर 92 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

सोमवार को Swaraj Engines Ltd के शेयर बीएसई में 0.96 प्रतिशत की गिरावट के बाद 3900.95 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 12.20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में यह स्टॉक 191 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स में 58.30 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN