Home व्यापार समाचार 1 महीने में 125% तक उछले ये पेनी स्टॉक्स, क्या आपके पास...

1 महीने में 125% तक उछले ये पेनी स्टॉक्स, क्या आपके पास भी थे ये शेयर?

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

10 Penny Stocks: पिछले एक महीने में पेनी और माइक्रोकैप स्टॉक्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जहां 10 स्टॉक्स ने 40% से 125% तक का रिटर्न दिया और 2 स्टॉक्स मल्टीबैगर बन गए। ₹20 से कम कीमत वाले इन शेयरों ने निवेशकों को बड़ा मुनाफा दिया, लेकिन इनके साथ जोखिम भी काफी ज्यादा रहता है। 

Share Market latest updates: शेयर बाजार में इन दिनों माइक्रोकैप और पेनी स्टॉक्स ने जबरदस्त रैली दिखाई है। पिछले एक महीने में करीब 10 पेनी स्टॉक्स ने 40% से लेकर 125% तक का शानदार रिटर्न दिया है, जिनमें से 2 स्टॉक्स तो मल्टीबैगर बन गए हैं। ये सभी स्टॉक्स कम कीमत (₹20 से नीचे), स्मॉल मार्केट कैप (₹1000 करोड़ से कम) और अच्छे ट्रेडिंग वॉल्यूम वाले रहे, जिससे इनमें तेजी का ट्रेंड देखने को मिला। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा श्याम टेलीकॉम (Shyam Telecom) की रही, जिसने एक महीने में करीब 127% का रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया। इसके अलावा वर्थ इंवेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कॉम (Worth Investment & Trading Co) ने भी 100% से ज्यादा उछाल के साथ मल्टीबैगर रिटर्न दिया। ऐसे स्टॉक्स ने यह साबित किया है कि अगर टाइमिंग सही हो तो छोटे शेयरों में भी बड़ा पैसा बन सकता है।

साधना निट्रो चेम (Sadhana Nitro Chem) ने 87% की तेजी दिखाई, जबकि डिश टीवी इंडिया (Dish TV India) करीब 86% चढ़ गया। वहीं, फिलाटेक्स फैशन (Filatex Fashions) ने 76% और वरीमैन ग्लोबल इंटरप्राइसेस (Variman Global Enterprises) ने 68% तक का रिटर्न दिया।

इसके अलावा इंपावर इंडिया, कैप्टन पाइप्स (Empower India, Captain Pipes) और यूनिसॉन मेटल्स (Unison Metals) जैसे स्टॉक्स ने भी 50% से 60% तक की तेजी दिखाकर निवेशकों को अच्छा फायदा पहुंचाया।

हालांकि, पेनी स्टॉक्स में निवेश करना जितना आकर्षक लगता है, उतना ही जोखिम भरा भी होता है। इन स्टॉक्स में लिक्विडिटी कम होती है, कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव आता है और कई बार जानकारी भी सीमित होती है। इसलिए केवल तेजी देखकर निवेश करना सही रणनीति नहीं है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह के स्टॉक्स में पैसा लगाने से पहले अच्छी रिसर्च, मजबूत रणनीति और जोखिम को समझना बेहद जरूरी है। सही चुनाव और धैर्य से यहां बड़ा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन छोटी सी गलती बड़ा नुकसान भी करा सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN