Home विश्व समाचार होर्मुज नाकेबंदी के बाद लाइन पर आ गया ईरान, वार्ता को तैयार;...

होर्मुज नाकेबंदी के बाद लाइन पर आ गया ईरान, वार्ता को तैयार; डोनाल्ड ट्रंप का दावा

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान के साथ एक बार फिर वार्ता हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ सही लोगों ने उनसे संपर्क किया है। दूसरी ओर ईरान का कहना है कि वह युद्ध और शांति दोनों के लिए तैयार है।

इस्लामाबाद की वार्ता फेल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने एक बार फिर शांति वार्ता के लिए संपर्क किया है। बता दें कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ समंदर में नाकेबंदी शुरू कर दी है। बता दें कि ईरान ने वार्ता विफल होने के लेकर अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद ईरान की तरफ से वार्ता फिर से शुरू करने को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है।

ट्रंप ने वाइट हाउस के एक कार्यक्रम में कहा, आज सुबह ही हमें कुछ सही लोगों ने फोन किया था। वे समझौते को लेकर पूरा प्रयास करना चाहते हैं। हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि वे लोग कौन हैं। ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम की वह से यह वार्ता फेल हो गई। ईरान को अपनी परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा को छोड़ना होगा और इसके बिना कोई डील संभव नहीं है।

ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज को लेकर कई देश सहयोग को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने किसी देश का भी नाम नहीं लिया। बता दें कि अमेरिका की नाकेबंदी के बाद दुनियाभर की अर्थव्यवस्था में और बड़ा भूचाल आ सकता है। इससे दुनियाभर में तेल की कीमतों के बढ़ने का खतरा है। वहीं शिपिंग का भी खर्च बढ़ रहा है।

शांति और युद्ध दोनों के लिए तैयार- ईरान

ईरान के राजदूत मोहम्मद फताअली ने सोमवार को कहा कि अगर अमेरिका ”गैरकानूनी मांगों” से परहेज करता है और तेहरान की शर्तों को स्वीकार करता है तो तेहरान एक और दौर की शांति वार्ता के लिए तैयार है। फताअली ने ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी सैन्य नाकेबंदी का जवाब देते हुए कहा कि वाशिंगटन ईरान की ताकत से वाकिफ है और तेहरान ”सभी विकल्पों” के लिए पूरी तरह से तैयार है।

ईरानी दूतावास में मीडिया को संबोधित करते हुए फताअली ने कहा, ”यदि आप किसी भी राजनयिक प्रक्रिया में प्रगति चाहते हैं, तो दोनों पक्षों को बातचीत के लिए तैयार रहना चाहिए। और उन्हें गैरकानूनी मांगों से बचना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे उच्च पदस्थ अधिकारियों ने कहा है कि हम शांति के लिए तैयार हैं, हम बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन आपको यह भी पता होना चाहिए कि ईरान युद्ध के लिए भी तैयार है।’ उन्होंने कहा, ”वे तीन-चार दिनों में युद्ध समाप्त करना चाहते थे, लेकिन युद्ध की अवधि, दायरा और भौगोलिक स्थिति हमारे नियंत्रण में है। 42 दिनों के युद्ध के बाद आप यह स्थिति देख सकते हैं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN