Home  लाइफस्टाइल समाचार साड़ी आयरन करने के ये 5 रूल्स, क्या मां से सीखे हैं...

साड़ी आयरन करने के ये 5 रूल्स, क्या मां से सीखे हैं आपने?

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Saree Iron Hack: साड़ी को घर पर आयरन करना बहुत आसान है। बस बहुत छोटे-छोटे ये टिप्स एंड हैक्स को याद रखें। जिससे साड़ी पर बनी सिलवटों को घर पर ही आसानी से दूर किया जा सके। ये 5 सिंपल रूल्स साड़ी आयरन करने के जरूर याद रखें।

बचपन में मां को घर के कपड़ों के साथ अपनी सबसे चहेती साड़ी को प्रेस करते जरूर देखा होगा। कैसे मां उन साड़ियों को आहिस्ते से और पूरे इत्मनीन से आयरन करती। मां के हल्का सा इस्त्री चलाते ही साड़ी की हर सिलवट दूर हो जाती। बड़े होने के साथ हम वो चीजें भूल गए और अब जब साड़ी को पहनना पड़ता है तो याद आता है कि कैसे मां झटपट अपनी साड़ी को घर पर ही प्रेस कर सुंदर और चिकना बना देती थी। कपड़ों खासतौर पर साड़ी को आयरन करते वक्त छोटी-छोटी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिससे ना केवल कॉटन बल्कि कीमती जरी साड़ी भी कभी खराब ना हों। इन 5 रूल्स को जरूर जान लें….

कॉटन साड़ियों को हल्का गीला रखें

साड़ी अगर कॉटन फैब्रिक की है तो उसे हल्का गीला करके ही आयरन करें। हल्के गीले कपड़ों पर आयरन चलाने से वो ज्यादा आसानी से प्रेस होकर सीधे हो जाते हैं और सारी सिलवट आसानी से खत्म हो जाती है।

आयरन करने का डायरेक्शन

साड़ी बहुत सिकुड़ी है और सिलवट ढेर सारी है तो इस रूल को हमेशा याद रखें। हमेशा जिस दिशा में सिलवट हो उसी तरफ स्ट्रोक मारकर आयरन करना चाहिए। अक्सर साड़ी कि किनारे सिकुड़ जाते हैं तो उन्हें बाहरी तरफ इस्त्री मारकर सीधा करना चाहिए।

उल्टी तरफ करके आयरन करें

कपड़े के किसी भी नुकसान से बचना है। प्रिंट, कढ़ाई, जरी हीट की वजह से डल ना पड़ जाए या फिर जल ना जाए इसलिए हमेशा उल्टी तरफ से आयरन करना चाहिए।

बॉर्डर को आयरन करते वक्त ये टिप्स रखें याद

साड़ी का बॉर्डर हमेशा डेलिकेट होता है। इस पर एंब्रायडरी, जरी, कढ़ाई होती है। अब गर्म प्रेस से ये बॉर्डर की चमक चली ना जाए इसके लिए जरूरी है कि आयरन के वक्त छोटी बातों का ध्यान रखें जैसे आयरन का टेंपरेचर कम कर लें, बॉर्डर के ऊपर एक एक्स्ट्रा कॉटन का कपड़ा रखकर प्रेस करें। जरा सी लापरवाही और आपकी साड़ी के बॉर्डर की चमक चली जा सकती है।

गर्म आयरन को हैंगर में ना टांगे

आयरन करने के बाद साड़ी का फैब्रिक काफी गर्म होता है और उसके पोर्स खुले होते हैं। फौरन टांगने पर इसमे हैंगर के पास निशान बन सकता है। इसलिए साड़ी को प्रेस करने के बाद कुछ देर के लिए रखा रहने दें। उसके बाद हैंगर में हैंग करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN