Home मनोरंजन समाचार शाहरुख खान की मैनेजर ने बड़े स्टार्स को छोड़ा पीछे, मुंबई में...

शाहरुख खान की मैनेजर ने बड़े स्टार्स को छोड़ा पीछे, मुंबई में खरीदे तीन अपार्टमेंट, कीमत जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/23/1200x900/SRK_POOJA_1776947431109_1776947435823.jpg

पूजा ददलानी को कम समझने की गलती न करें। पूजा, बतौर मैनेजर शाहरुख से मोटी रकम वसूलती हैं। ऐसे में अब पूजा को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। पूजा ने करोड़ों की प्रॉपर्टी की ली है। आइए जानते हैं पूजा ने कहां-कहां इन्वेस्ट किया है।

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की तरह ही उनकी मैनेज पूजा ददलानी भी हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। पूजा लंबे समय से शाहरुख की मैनेजर हैं और उनके परिवार के बेहद करीब हैं। अक्सर पूजा को शाहरुख के परिवार संग उनके फैमिली फंक्शन ही नहीं एयरपोर्ट या इवेंट्स भी साथ देखा जाता है। पूजा ददलानी को कम समझने की गलती न करें। पूजा, बतौर मैनेजर शाहरुख से मोटी रकम वसूलती हैं। ऐसे में अब पूजा को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। पूजा ने करोड़ों की प्रॉपर्टी की ली है। आइए जानते हैं पूजा ने कहां-कहां इन्वेस्ट किया है।

38.21 करोड़ रुपये में तीन अपार्टमेंट खरीदे

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने अपने परिवार के साथ मुंबई में रियल एस्टेट में निवेश किया है। CRE Matrix द्वारा देखे गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, पूजा, उनके पति हितेश प्रकाश गुरनानी और उनके पिता मोहन सेराम ददलानी ने मिलकर बांद्रा में कुल 38.21 करोड़ रुपये में तीन अपार्टमेंट खरीदे हैं। Hindustan Times की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये अपार्टमेंट Carter Road पर ‘वरुण’ नाम की एक बिल्डिंग में स्थित हैं, जिसका अभी रीडेवलपमेंट चल रहा है।

जानें प्रॉपर्टी के बारे में

ऊपरी मंजिल पर स्थित ये यूनिट्स Lotus Developers की एक शाखा, Tryksha Real Estate Private Limited से खरीदी गई हैं। डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, पूजा ने एक अपार्टमेंट खरीदा, जबकि उनके पति और पिता ने एक-एक यूनिट खरीदी। हर फ्लैट का कारपेट एरिया 1,511.15 sq ft है और साथ में 81.16 sq ft की बालकनी भी है, जिससे तीनों अपार्टमेंट्स का कुल एरिया लगभग 4,776 sq ft हो जाता है।

जानें कब मिलेगा पजेशन

इन सौदों का आधिकारिक रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल, 2026 को हुआ। खरीदारों ने 2.16 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी और 90,000 हजार की रजिस्ट्रेशन फीस दी। इस डील में छह कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। बिल्डिंग का निर्माण अभी चल रहा है और दिसंबर 2028 तक इसका पजेशन मिलने की उम्मीद है।

फेमस मैनेनजर्स में से एक हैं पूजा

बता दें कि पूजा को इंडस्ट्री की सबसे फेमस सेलिब्रिटी मैनेजरों में से एक माना जाता है। वह शाहरुख के प्रोफेशनल कमिटमेंट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और पब्लिक अपीयरेंस को मैनेज करने में अहम भूमिका निभाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इंडिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली सेलिब्रिटी मैनेजरों में से एक हैं। 2023 में, शाहरुख अपने मुंबई वाले घर के रिनोवेशन के बाद आए थे। घर का इंटीरियर गौरी खान ने डिजाइन किया था।

शाहरुख के घर का चल रहा रेनोवेशन

वहीं, दूसरी तरफ शाहरुख अपने मुंबई बंगले के रिनोवेशन के दौरान अपने रहने का इंतजाम खुद कर रहे हैं। फरवरी 2025 में, एक्टर ने खार के पाली हिल इलाके में तीन साल में कुल 8.67 करोड़ रुपये में दो लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिए। पूजा कासा नाम की बिल्डिंग में बने ये डुप्लेक्स जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और वाशु भगनानी से लीज पर लिए गए थे, क्योंकि उनके एनेक्सी के रिनोवेशन के काम में लगभग दो साल लगने की उम्मीद है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN