Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/27/1200x900/Vara_1777293785112_1777293789397.jpgVaranasi: एस एस राजामौली अपनी हर फिल्म के जरिए दर्शकों को कुछ नया और दमदार परोसने की कोशिश करते हैं। फिल्म वाराणसी के जरिए वह फिर एक बार भारतीय सिनेमा जगत को कुछ ऐसा देने जा रहे हैं, जो दर्शकों को पहली बार एक्सपीरियंस करने मिलेगा।
भारत की लीजेंडरी डायरेक्टर एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म के साथ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, जो हमेशा उनके ही नाम रहने वाला है। राजामौली की अगली फिल्म ‘वाराणसी’ का लोग टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं और फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो ने उनका एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि राजामौली हमेशा की तरह एक बार फिर से इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। वह अपनी फिल्म को टेक्निकली इतना एडवांस बनाने वाले हैं कि एक बार फिर कई सालों तक कोई दूसरी फिल्म उनके आसपास भी ना पहुंच पाए।
वाराणसी के जरिए रिकॉर्ड बनाएंगे राजामौली
‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी फिल्में बना चुके राजामौली अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भारत के सबसे बड़े मोशन कैप्चर स्टूडियो में कर रहे हैं, जो हाल ही में इंडिया आया है। राजामौली ने खुद अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि यह उनकी जिंदगी को कहीं ज्यादा आसान बना देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले जब भी राजामौली को मोशन कैप्चर शॉट लेने होते थे तो भारत में मौजूद तकनीक की बंदिश के चलते वो एक बार में एक या ज्यादा से ज्यादा 2 लोगों को ही रिकॉर्ड कर सकते थे, लेकिन अब इस टेक्नोलॉजी के इंडिया आने के बाद वह एक बार में 20 लोगों को एक साथ रिकॉर्ड कर सकते हैं।
भारत में पहली बार बना इतना बड़ा स्टूडियो
बता दें कि यह स्टूडियो हैदराबाद में बनाया गया है जहां आप एक साथ 20 लोगों को मोशन कैप्चर टैक्नोलॉजी से शूट कर सकते हैं। बड़ी बात यह है कि यह स्टूडियो हॉलीवुड के टेक्निकल वेटरन एनिमेट्रिक्स डिजाइन के साथ मिलकर बनाया गया है। तो जाहिर तौर पर टेक्नोलॉजी वर्ल्ड क्लास रहने वाली है। अब देखना यह है कि इस तकनीक का जादू राजामौली की मल्टी स्टारर फिल्म ‘वाराणसी’ में हमें किस कदर देखने को मिलता है। बता दें कि फिल्म में महेश बाबू लीड रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं और प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए विशाल सेट बनाए गए हैं और VFX पर भी काफी मेहनत की जा रही है।
ब्लॉकबस्टर हिट रही थीं राजामौली के ये फिल्म
मालूम हो कि एस.एस. राजामौली की पिछली तीन फिल्में भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई हैं। उनकी सबसे ब्लॉकबस्टर RRR लगभग 550 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, जिसने वर्ल्डवाइड करीब 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। साल 2017 में आई बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। करीब 250 करोड़ रुपये के बजट में तैयार इस फिल्म ने 1810 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म बाहुबली: द बिगनिंग लगभग 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹600 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


