Home व्यापार समाचार रॉकेट बना ये NBFC स्टॉक, 1 दिन में 9% की तेजी; Q4...

रॉकेट बना ये NBFC स्टॉक, 1 दिन में 9% की तेजी; Q4 रिजल्ट के बाद 17% की उछाल

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

NBFC ऐ फाइनेंस (Aye Finance) के शेयर में उछाल देखने को मिली है। 27 अप्रैल 2026 को कंपनी के शेयर में लगभग 9% की तेजी आई और यह ₹158 तक पहुंच गया। Q4 रिजल्ट के बाद से शेयर में 17 फीसद की उछाल दर्ज की गई है।

कंपनी के अच्छे नतीजों के बाद नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी ऐ फाइनेंस (Aye Finance) के शेयर में उछाल देखने को मिली है। 27 अप्रैल 2026 को कंपनी के शेयर में लगभग 9% की तेजी आई और यह ₹158 तक पहुंच गया। इसकी मुख्य वजह कंपनी द्वारा मार्च तिमाही (Q4) का शानदार फाइनेंशियल रिजल्ट है। जब किसी कंपनी का मुनाफा और कारोबार तेजी से बढ़ता है, तो निवेशकों का भरोसा बढ़ता है और वे ज्यादा शेयर खरीदते हैं, जिससे कीमत ऊपर जाती है। इस कंपनी के साथ भी ऐसा हो रहा है। Q4 रिजल्ट आने के बाद से कंपनी के शेयर में 17 फीसद की उछाल दर्ज की गई है।

मार्च तिमाही में ऐ फाइनेंस (Aye Finance) का शुद्ध मुनाफा (PAT- Profit After Tax) 110% बढ़कर ₹86 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है। इसी तरह कंपनी की कुल संपत्ति (AUM- Assets Under Management) 27% बढ़कर ₹7,044 करोड़ हो गई। इसका मतलब है कि कंपनी ने ज्यादा लोगों को लोन दिया और उसका कारोबार बढ़ा। इस दौरान कंपनी ने 70,000 से ज्यादा नए ग्राहक (borrowers) भी जोड़े।

ऐ फाइनेंस (Aye Finance) के रिजल्ट में एक और महत्वपूर्ण बात क्रेडिट कॉस्ट है, जो 4.3% रही और पिछले साल के मुकाबले कम हुई। इसका मतलब है कि कंपनी के लोन पर नुकसान कम हो रहा है, जो एक अच्छा संकेत है। साथ ही बैड लोन (NPA-Non-Performing Assets) भी कम हुए हैं। कंपनी का GNPA (Gross Non-Performing Assets) 4.8% और NNPA (Net Non-Performing Assets) 1.8% पर आ गए हैं। इससे पता चलता है कि कंपनी अपने रिस्क को अच्छे से संभाल रही है।

ऐ फाइनेंस (Aye Finance) की कमाई की क्षमता भी मजबूत रही। कंपनी ROA (Return on Assets) 4.6% और ROE (Return on Equity) 16% रहा, जो निवेशकों के लिए अच्छा माना जाता है। पूरे साल (FY2026) की बात करें तो कंपनी का कुल मुनाफा ₹194 करोड़ रहा, जो 13% ज्यादा है। सालभर में कंपनी ने 2 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ा और लोन वितरण में भी 20% की बढ़ोतरी हुई।

ऐ फाइनेंस (Aye Finance) कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि उन्होंने लगातार 5 तिमाहियों से क्रेडिट कॉस्ट कम किया है और आगे भी वे ग्रोथ और जोखिम के बीच संतुलन बनाए रखेंगे।

ऐ फाइनेंस का शेयर परफॉर्मेंस

ऐ फाइनेंस (Aye Finance) के शेयर प्रदर्शन में हाल के समय में अच्छी तेजी देखने को मिली है। कंपनी का शेयर, जो फरवरी 2026 में ₹129 के IPO प्राइस पर लिस्ट हुआ था, शुरुआत में गिरकर लगभग ₹89 तक पहुंच गया था, जिससे निवेशकों में थोड़ी चिंता बनी थी। लेकिन उसके बाद मजबूत वित्तीय नतीजों और बढ़ते कारोबार के कारण शेयर ने तेजी से रिकवरी की।

27 अप्रैल को लगभग 9% की बढ़त के साथ यह शेयर करीब ₹146.99 पर बंद हुआ। इस तरह शेयर अब अपने IPO प्राइस से ऊपर पहुंच चुका है और पिछले कुछ हफ्तों में इसमें अच्छा उछाल देखने को मिला है, जो कंपनी के बेहतर प्रदर्शन और निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN