Home मनोरंजन समाचार यह हॉरर फिल्म बनते-बनते हो गई थी शापित, रिलीज से पहले 9...

यह हॉरर फिल्म बनते-बनते हो गई थी शापित, रिलीज से पहले 9 लोगों की हुई थी मौत; अकेले बिल्कुल ना देखें इसे

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/24/1200x900/tek_1777041639660_1777041647622.jpg

आपने कई हॉरर फिल्में देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसके बनते-बनते 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कुछ ऐसे किस्से हुए जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड दोनों में हॉरर मूवीज बनती रहती हैं। जब भी हॉरर फिल्म बनती है तो उससे जुड़ा कुछ न कुछ हॉरर किस्सा जरूर होता है। अब हम आपको एक ऐसी ही हॉरर मूवी के बारे में बताने वाले हैं जिसे शापित बताया जाता है। इतना ही नहीं कहा जाता है कि इस मूवी को बनाते वक्त कई लोगों की मौत भी हो गई थी।

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है द एक्सॉर्सिस्ट। इस फिल्म को लेकर यूके की फारआउट मैग्जीन में दावा है कि जैसे ही शूटिंग शुरू हुई, तब अजीब घटनाएं होने लगी थीं।

सेट पर लग गई आग

ऐसी खबर थी कि प्रोडक्श टीम तब हैरान हो गई जब फिल्म में जो घर था उसमें आग लग गई थी। कहा जाता है कि चिड़िया के सर्किट बॉक्स में जाने से ऐसा हुआ था। बस वही रूम बच गया था जहां पर एक्सोरसिस्म होता है।

सेट पर कई लोगों को चोट लगी

ये हादसा तो हुआ ही था कि तभी सेट पर मौजूद कास्ट मेम्बर्स को चोट लग गई थी। इसमें मेन स्टार एलन बुर्सिटन भी शामिल थीं।

उन्होंने हफपोस्ट से बात करते हुए कहा था, जब रैगन ने मेरे गेट नॉक किया तो मैं गिर गई फ्लोर पर। मैं बैक के बल गिरी और डायरेक्टर ने कहा कट, टेक टू और मैंने कहा बिलि, वह मुझे काफी हार्डली खींच रहे हैं क्योंकि एक तार मुझे फ्लोर में खींच रही थी।

एलेन की कोस्टार लिंडा को भी स्पाइन में चोट लग गई थी। इससे कई साल तक उन्हें दर्द रहा था।

कई मौत हुई थीं

सेट पर काफी मौत हुई थीं। लिंडा के दादा की मौत हो गई थी। असिस्टेंट कैमरामैन की वाइफ का बेबी हुआ था उसकी भी मौत हो गई थी। एक आदमी जो सेट पर रेफिज्रेटर हैंडल करता था उसकी भी मौत हो गई। जो बिल्डिंग का ध्यान रखता था उसकी भी मौत हो गई थी। सेट पर लगभग 9 लोगों की मौत हो गई थी।

जानें द एक्सॉर्सिस्ट के बारे में

द एक्सॉर्सिस्ट की बात करें तो यह अमेरिकन सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है जो 1973 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को विलियम फ्रेडकिन ने डायरेक्ट किया है। यह मूवी 1971 की नोवल पर आधारित है। फिल्म में एलन बर्सटिन, मैक्स वोन सिडो, जेसन माइलर और लिंडा ब्लेयर। इसमें दिखाया गया है कि एक यंग लड़की पोजेस हो जाती है और उसे पिचास से बचाने के लिए चर्च से 2 प्रीस्ट आ जाते हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN