Home व्यापार समाचार ‘मालिक’ बढ़ाएंगे कंपनी में हिस्सेदारी, 5% चढ़ा मल्टीबैगर स्टॉक, कीमत 20 रुपये...

‘मालिक’ बढ़ाएंगे कंपनी में हिस्सेदारी, 5% चढ़ा मल्टीबैगर स्टॉक, कीमत 20 रुपये से कम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Multibagger Stocks: 20 रुपये से कम की कीमत वाले मल्टीबैगर स्टॉक AVI Polymers के शेयरों में आज 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। प्रमोटर्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने जा रहे हैं। 

Multibagger Stocks: आज बुधवार को अवि पॉलिमर्स (AVI Polymers) के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस सस्ते स्टॉक की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह प्रमोटर्स से जुड़ी एक खबर है। कंपनी ने घोषणा की है कि प्रमोटर्स ओपन मार्केट्स के जरिए 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाने जा रहे हैं। बता दें, अपर सर्किट लगने के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 19.02 रुपये के स्तर पर चला गया है।

‘मालिक’ क्यों बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी? (AVI Polymers news)

एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार कंपनी के प्रमोटर्स मजबूत वित्तीय नतीजों के बाद हिस्सेदारी बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। AVI Polymers के रेवन्यू में 4854 गुना का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद कंपनी का रेवन्यू 3312.11 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में 25 गुना का इजाफा हुआ है।

कर्ज फ्री हो गई है कंपनी

रिलीज में कहा गया है कि कंपनी की बैलेंश शीट अब पूरी तरह से कर्ज फ्री हो गई है। जिसकी वजह से नेट वर्थ 115.99 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, एआई सब्सिडियरी कंपनियों की सफलता पूर्वक लॉन्चिंग ने प्रमोटर्स को आकर्षित किया है।

1 साल में शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है? (AVI Polymers Share performance)

बीएसई के डाटा के अनुसार महज दो हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 62 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में यह स्टॉक 177 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल से AVI Polymers के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 202 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई 29.41 रुपये और 52 वीक लो लेवल 5.43 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 178 करोड़ रुपये का है।

5 साल में 353% चढ़ा स्टॉक

दो साल में AVI Polymers के शेयरों की कीमतों में 285 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में यह स्टॉक 132 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 353 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN