Home विश्व समाचार माफी मांगें, शांतिवार्ता की कोशिशों के बीच ईरान के धर्मगुरु ने की...

माफी मांगें, शांतिवार्ता की कोशिशों के बीच ईरान के धर्मगुरु ने की डोनाल्ड ट्रंप से बड़ी डिमांड

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान के वरिष्ठ धर्मगुरु ने मांग की है कि डोनाल्ड ट्रंप को इसके लिए माफी मांगनी होगी। इस धार्मिक नेता का नाम है अली शिराजी।

ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान के वरिष्ठ धर्मगुरु ने मांग की है कि डोनाल्ड ट्रंप को इसके लिए माफी मांगनी होगी। इस धार्मिक नेता का नाम है अली शिराजी। अली शिराजी, ईरान के पुलिस के वैचारिक-राजनीतिक संगठन के प्रमुख हैं। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहाकि ट्रंप को ईरानी लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्हें पूरी दुनिया के सामने यह मानना चाहिए कि हमारे नेता की हत्या करना एक गलती थी। धर्मगुरु ने यह भी चेतावनी दी कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं, दुश्मन के किसी भी ऐक्शन का जोरदार जवाब देने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही शिराजी ने इजरायल के प्रति दुश्मनी को लेकर भी हुंकार भरी।

ईरानी सांसद का भी रुख सख्त
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत होने वाली है। इसको लेकर ईरान के सांसद हामिदरज़ा हाजी बाबाई का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी हार स्वीकार नहीं करता, तब तक उससे किसी भी प्रकार की बातचीत संभव नहीं है। ईरानी संसद के उपाध्यक्ष हाजी बाबाई ने कहाकि अमेरिका के हार स्वीकार किए बिना कोई भी बातचीत निषिद्ध है। उन्होंने क्षेत्रीय देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे ईरानी अधिकारियों के खिलाफ किसी भी हमले में सहयोग न करें। उन्होंने कहा कि जो देश ‘आतंकवादी गतिविधियों’ को सुविधाएं देंगे, उनके हवाई अड्डों, होटलों और यहां तक कि नेतृत्व को भी निशाना बनाया जा सकता है।

ट्रंप ने क्या कहा
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर ईरान को चेतावनी देते हुए कहाकि घड़ी की सुई टिक-टिक कर रही है। यह नाकेबंदी तब तक और भी बदतर होती जाएगी, जब तक कि कोई ऐसा समझौता नहीं हो जाता जो अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए फायदेमंद हो। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहाकि समय उनके पक्ष में नहीं है। यह नाकेबंदी पूरी तरह से अभेद्य और मजबूत है और अब यहां से स्थिति और भी खराब होती जाएगी। कोई भी समझौता तभी किया जाएगा, जब वह अमेरिका, उसके सहयोगियों और बाकी दुनिया के लिए उचित और हितकारी होगा।

अमेरिकी मीडिया पर भी निशाना
वहीं, अमेरिकी मीडिया पर एक बार फिर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहाकि न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन जैसे मीडिया संस्थानों को लगता है कि मैं ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए बेचैन हूं। उन्होंने कहाकि कृपया यह जान लें कि इस पद पर रहते हुए शायद मैं अब तक का सबसे कम दबाव महसूस करने वाला व्यक्ति हूं। मेरे पास दुनिया भर का समय है, लेकिन ईरान के पास नहीं। घड़ी की सुई टिक-टिक कर रही है। उन्होंने कहाकि ईरान की नौसेना समुद्र की रसातल में है, उनकी वायुसेना पूरी तरह से तबाह हो चुकी है। उनके विमान-रोधी और रडार हथियार नष्ट हो चुके हैं और उनके नेता अब हमारे बीच नहीं रहे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN