Home व्यापार समाचार बोनस शेयर देगी टाटा की दिग्गज कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान

बोनस शेयर देगी टाटा की दिग्गज कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ट्रेंट लिमिटेड ने बोनस शेयर देने के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार, 29 मई, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। सिर्फ वही शेयरहोल्डर्स बोनस अलॉटमेंट पाने के हकदार होंगे जिनके पास 29 मई तक टाटा की कंपनी ट्रेंट के शेयर होंगे।

Trent bonus share: टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट के शेयर अगर आपके पोर्टफोलियो में है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, ट्रेंट लिमिटेड ने बोनस शेयर देने के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार, 29 मई, 2026 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है ताकि उन शेयरहोल्डर्स की पहचान की जा सके जो 1:2 के रेश्यो में अपने पहले बोनस शेयर इश्यू के लिए योग्य हैं। कहने का मतलब है कि सिर्फ वही शेयरहोल्डर्स बोनस अलॉटमेंट पाने के हकदार होंगे जिनके पास 29 मई तक टाटा की कंपनी ट्रेंट के शेयर होंगे।

क्या कहा कंपनी ने?

टाटा की इस रिटेल कंपनी ट्रेंट ने बताया कि शेयरहोल्डर्स को रिकॉर्ड डेट तक उनके पास मौजूद हर दो पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयरों के बदले एक बोनस इक्विटी शेयर मिलेगा। यह बोनस शेयर नियामक मंजूरियों के अधीन होगा। बता दें कि बोनस इश्यू में मौजूदा शेयरहोल्डर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक्स्ट्रा शेयर बांटे जाते हैं। यह आमतौर पर कंपनी के अपनी फाइनेंशियल स्थिति और ग्रोथ की संभावनाओं पर भरोसे को दिखाता है। हालांकि, इस कदम से कुल आउटस्टैंडिंग शेयरों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन इससे कंपनी के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में बदलाव नहीं आता।

कंपनी ने किया था ऐलान

बीते दिनों तिमाही नतीजे जारी करते हुए ट्रेंट ने बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान किया था। कंपनी ने बताया था कि ट्रेंट के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने प्रत्येक दो इक्विटी शेयरों पर एक इक्विटी शेयर के बोनस शेयर को मंजूरी दी है। इसके साथ ही 600 प्रतिशत डिविडेंड की सिफारिश की है, जो एक रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर छह रुपये बैठता है।

ट्रेंट के तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में ट्रेंट लिमिटेड का मुनाफा सालाना आधार पर 32.57 प्रतिशत बढ़कर 413.1 करोड़ रुपये रहा। वेस्टसाइड, जूडियो और स्टार ब्रांड नाम से खुदरा स्टोर संचालित करने वाली कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में उसने 311.6 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

मार्च तिमाही में परिचालन से ट्रेंट का राजस्व 19.23 प्रतिशत बढ़कर 5,027.99 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 4,216.94 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 16.7 प्रतिशत बढ़कर 4,520.95 करोड़ रुपये हो गया। कुल आय 17.8 प्रतिशत बढ़कर 5,055.90 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में ट्रेंट का लाभ सालाना आधार पर 12.18 प्रतिशत बढ़कर 1,721.33 करोड़ रुपये रहा। कुल आय 16.34 प्रतिशत बढ़कर 20,189.05 करोड़ रुपये रही।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN