Home व्यापार समाचार बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर! 27 अप्रैल से 3 मई के...

बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर! 27 अप्रैल से 3 मई के बीच इतने दिन नहीं होगी लेनदेन

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

bank holidays India 2026: अगले हफ्ते 27 अप्रैल से 3 मई 2026 के बीच बैंकों में 2 दिन की छुट्टी रहेगी। 1 मई को महाराष्ट्र डे, लेबर डे और बुद्ध पूर्णिमा के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि 3 मई को रविवार की छुट्टी होगी।

bank holidays India 2026: अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। RBI (Reserve Bank of India) के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 27 अप्रैल से 3 मई 2026 के बीच कुछ दिनों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए पहले से प्लानिंग करना जरूरी है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि अगले हफ्ते में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगी।

अगले हफ्ते की बात करें तो 1 मई (शुक्रवार) को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन महाराष्ट्र डे (Maharashtra Day), लेबर डे (Labour Day) (मई डे), बुद्ध पुर्णिमा (Buddha Purnima) और पंडित रघुनाथ मुर्मु (Pandit Raghunath Murmu) की जयंती के कारण छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 3 मई (रविवार) को वीकेंड की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि, 2 मई (शनिवार) को बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का पहला, तीसरा या पांचवां शनिवार होने पर बैंक सामान्य रूप से (जब तक कोई खास छुट्टी घोषित न हो) काम करते हैं।

May 2026 1 9 16 26 27 28
Agartala
Ahmedabad
Aizawl
Belapur
Bengaluru
Bhopal
Bhubaneswar
Chandigarh
Chennai
Dehradun
Gangtok
Guwahati
Hyderabad
Imphal
Itanagar
Jaipur
Jammu
Kanpur
Kochi
Kohima
Kolkata
Lucknow
Mumbai
Nagpur
New Delhi
Panaji
Patna
Raipur
Ranchi
Shillong
Shimla
Srinagar
Thiruvananthapuram
Vijayawada

अब सवाल आता है कि बैंक बंद होने पर आप क्या कर सकते हैं? अच्छी बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI पहले की तरह चालू रहेंगी। आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल पे कर सकते हैं और बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा ATM से कैश निकासी भी जारी रहेगी।

लेकिन ध्यान रखें कि चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट या बैंक ब्रांच से जुड़े काम इन छुट्टियों में नहीं हो पाएंगे, क्योंकि ये काम निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (Negotiable Instruments Act) के तहत आते हैं।

अगर पूरे मई महीने की बात करें, तो RBI के अनुसार इस महीने में कुल 13 बैंक छुट्टियां होंगी, जिसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार शामिल हैं। इसके अलावा कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां भी अलग-अलग राज्यों में लागू होंगी, जैसे रविंद्रनाथ टैगोर जयंती (Rabindranath Tagore Jayanti), ईद अल-अदा (Eid al-Adha) आदि।

इसलिए बेहतर यही है कि आप अपने बैंक ब्रांच की लोकल छुट्टियों की लिस्ट पहले ही चेक कर लें और जरूरी काम समय रहते निपटा लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN