Source :- LIVE HINDUSTAN
Mithai Recipe with only 2 things: बेसन की बर्फी बनाकर तैयार करनी है तो ज्यादा झंझट करने की जरूरत नही हैं। मात्र बेसन में दो चीजों को मिलाने की जरूरत होगी और फटाफट से ढेर सारी मिठाईयां बनकर रेडी हो जाएंगी।
अक्षय तृतीया के मौके पर भोग लगाना है और कुछ मिठाई बनाना चाहती हैं। लेकिन समय भी कम है तो बिना चाशनी, बिना खोवा के घर की रसोई में रखें सिंपल सामानों से इस मिठाई को बनाकर तैयार कर सकती हैं। सबसे खास बात मात्र आधा किलो क्वांटिटी में आप आटा लेकर ढेर सारी मिठाई तैयार कर लेंगी। इसके लिए बस आपको बेसन और साथ में गेहूं के आटे की जरूरत होगी। साथ ही घर में चीनी और दूध तो हर किसी के पास होता है। तो बस घी, चीनी को डालकर ये मिठाई बड़े ही आसानी से बनकर तैयार हो जाएगी। बस नोट कर लें बेसन की मिठाई बनाने की रेसिपी।
बेसन की मिठाई बनाने की सामग्री
आधा किलो गेंहू का आटा
आधा किलो बेसन
एक कप देसी घी
इलायची पाउडर
आधा किलो शुगर पाउड
एक कप दूध
बेसन की मिठाई बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले कड़ाही में गेंहू का आटा डालें।
- साथ ही बराबर मात्रा में बेसन भी डाल दें।
- धीमी फ्लेम पर दोनों को थोड़ी देर ड्राई रोस्ट करें। जब इसमे से थोड़ी की सोंधी महक आने लगे और आटे का रंग भी बदलने लगे तो एक कप देसी घी डाल दें।
- फिर धीमी फ्लेम पर इस घी में आटे और बेसन को भूनें जब तक इसका कलर ब्राउन ना हो जाए। ध्यान रहे कि पूरी मिठाई बनाते वक्त गैस की फ्लेम को धीमा ही रखना है। जिससे कलर सुनहरा आए और महक सोंधी, जरा सी तेज आंच लगने पर ये आटा जल सकता है।
- इसमे एक कप दूध डालें और चलाएं। धीमी फ्लेम पर दूध में बेसन और आटे को पकने दें।
- जब दूध पककर सूख जाए तो फिर इसमे पिसी चीनी को डालें।
- चीनी को घर में ही साफ-सूखे मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। मिनटों में सारी चीनी पिस जाएगी।
- बस गैस की फ्लेम को बंद कर दें, जिससे चीनी आटे में घुल जाए लेकिन गर्माहट से पिघलने ना लगे।
- अब किसी बड़ी थाली या ट्रे में घी लगाकर तली को चिकना कर लें। जिससे कि मिठाई इस पर चिपक ना जाए और आसानी से बाहर निकल जाए।
- सारे मिक्सचर को अच्छी तरह से चलाकर मिक्स कर लें और फिर ट्रे या थाली पर एक समान रूप से फैला दें।
- थोड़ा ठंडा हो जाए तभी इसमे मनचाहे आकार को काट लें।
- अगर मिठाई में क्रंच ऐड करना चाहते हैं तो थोड़े से रोस्टेड बादाम और काजू को भी भूनकर मिक्स कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


