Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/22/1200x900/22nd_april_box_office_1776818764388_1776818775794.jpgDhurandhar The Revenge Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’ के करीब पहुंच गई है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 35 दिन हो गए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर द रिवेंज’ अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के करीब पहुंच गई है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म प्रभास की ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि अभी ‘धुरंधर 2’ को ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ को मात देने के लिए और कितने करोड़ की कमाई करनी होगी। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Review: बॉक्स ऑफिस पर फिर आएगी ‘सुनामी’, तरण आदर्श ने बताया कैसी है धुरंधर-2?)
भारतीय बॉक्स ऑफिस
‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,119.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं नंबर 1 पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ है। ‘पुष्पा 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,234.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मतलब ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने के लिए अभी ‘धुरंधर 2’ को 114.81 करोड़ रुपये कमाने होंगे। बता दें, अगर ‘धुरंधर 2’, ‘पुष्पा 2’ को मात दे देती है तो रणवीर सिंह की फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
‘धुरंधर 2’ vs ‘पुष्पा 2’
| फिल्म | कलेक्शन |
|---|---|
| धुरंधर 2 | 1,119.29 करोड़ रुपये |
| पुष्पा 2 | 1,234.10 करोड़ रुपये |
| अभी धुरंधर 2 को और कितना कमाना है? | 114.81 करोड़ रुपये |
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म है। इसके आगे ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ हैं। ‘दंगल’ से तो ‘धुरंधर 2’ काफी दूर है, लेकिन ‘बाहुबली 2’ के करीब है। एक तरफ ‘धुरंधर 2’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1761.76 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं दूसरी तरफ ‘बाहुबली 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,788.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मतलब ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ने के लिए ‘धुरंधर 2’ को अभी 26.3 करोड़ रुपये कमाने होंगे।
‘धुरंधर 2’ vs ‘बाहुबली 2’
| फिल्म | कलेक्शन |
|---|---|
| धुरंधर 2 | 1,761.76 करोड़ रुपये |
| बाहुबली 2 | 1,788.06 करोड़ रुपये |
| अभी धुरंधर 2 को और कितने करोड़ कमाने हैं? | 26.3 करोड़ रुपये |
‘धुरंधर 2’ के आगे चुनौती
‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तो तोड़ देगी, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ना मुश्किल है। दरअसल, ‘भूत बंगला’ की रिलीज के बाद ‘धुरंधर 2’ के शोज घटकर 3,854 हो गए हैं। वहीं 1 मई को आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ के साथ रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ के शोज और घट जाएंगे। वहीं ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने के लिए ‘धुरंधर 2’ का 114.81 करोड़ रुपये कमाना और मुश्किल हो जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



