Home विश्व समाचार दुश्मन टूट चुका है… जख्मी बताए रहे ईरानी सुप्रीम लीडर ने जारी...

दुश्मन टूट चुका है… जख्मी बताए रहे ईरानी सुप्रीम लीडर ने जारी कर दी नई चेतावनी; क्या संदेश?

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अटकलें तब तेज हो गईं जब खामेनेई युद्ध शुरू के बाद से अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं और केवल लिखित संदेश जारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबि बुरी तरह घायल 

अमेरिकी और इजरायली हमलों में बुरी तरह घायल बताए जा रहे ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने नया संदेश जारी कर जवाब दिया है। सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा है कि ईरान की असाधारण एकता ने दुश्मनों को कमजोर कर दिया है। उन्होंने मीडिया के जरिए लोगों के दिमाग से खेलने का आरोप लगाते हुए इजरायल और US को चेतावनी भी जारी की है। इससे पहले मोजतबा खामेनेई को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि वे बुरी तरह जख्मी हैं और बोलने में भी असमर्थ हैं।

मोजतबा खामेनेई की तरफ से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया, “हमारे देशवासियों के बीच बनी इस एकता की वजह से दुश्मन टूट चुका है।” उन्होंने इस एकता को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि अगर इसे और मजबूत किया गया, तो दुश्मन और ज्यादा कमजोर और बेबस हो जाएगा।

ईरानी सुप्रीम लीडर ने आगे अमेरिका और ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुश्मन मीडिया के जरिए लोगों के दिमाग और सोच को प्रभावित कर राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। खामेनेई ने चेतावनी दी है कि ऐसी साजिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

खामेनेई की हालत गंभीर?

इससे पहले मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते फरवरी में अमेरिकी-इजरायली हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह अटकलें और तब तेज हो गईं जब खामेनेई युद्ध शुरू के बाद से अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं और केवल लिखित संदेश जारी कर रहे हैं। अब उनकी स्वास्थ्य को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में बड़े दावे किए जा रहे हैं।

प्लास्टिक सर्जरी की पड़ेगी जरूरत!

रिपोर्ट में ईरानी अधिकारियों के हवाले से दावा गया किया कि हमलों में मोजतबा का चेहरा और उनके होंठ बुरी तरह झुलस गए। इसके कारण उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही है और आगे चलकर उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता पड़ेगी। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि उनकी एक टांग की तीन बार सर्जरी हो चुकी है और उन्हें कृत्रिम पैर यानी प्रोस्थेटिक पैर की जरूरत है। साथ ही उनके एक हाथ का भी ऑपरेशन हुआ है, जिसके बाद धीरे-धीरे हालत ठीक हो रही है। हालांकि ईरान की तरफ से कहा जा रहा है कि सभी फैसले वहीं ले रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN