Home  लाइफस्टाइल समाचार दादी का सीक्रेट: मक्खियों से परेशान हैं? ये 2 चीजें मिलाकर बना...

दादी का सीक्रेट: मक्खियों से परेशान हैं? ये 2 चीजें मिलाकर बना लें स्प्रे, 100% भाग जाएंगी!

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Tips to get rid of Flies: गर्मियों में अगर आपके घर में भी मक्खियों का जमावड़ा लग गया है, तो दादी की ये सीक्रेट टिप फॉलो कर के देखें। सिर्फ 2 चीजों से बना ये स्प्रे इतना इफेक्टिव है कि रिजल्ट देखकर आप चौंक जाएंगे।

गर्मियों के मौसम क्या आपके साथ भी ऐसा होता है पूरे घर के आंगन और कमरों में मक्खियां घुस जाती है? ये समस्या घर-घर में आम है। मक्खियों के साथ सबसे बड़ी समस्या है कि सिर्फ परेशान ही नहीं करतीं, बल्कि खाने-पीने की चीजों पर भी बैठती हैं। इससे बैक्टीरिया और गंदगी फैलने का भी रिस्क रहता है। ऐसे में इन्हें भगाने के लिए केमिकल स्प्रे का बार-बार यूज करना भी सही नहीं रहता, खासकर जब घर में बच्चे या बुजुर्ग हों। तो क्या कोई घरेलू नुस्खा है जिससे ये मक्खियां घर से साफ हो जाएं? बिल्कुल है और बेहद ही सिंपल भी है। दादी मां की ये सीक्रेट टिप्स आप भी एक बार जान लेंगे तो मक्खियां दोबारा से कभी भी आपके घर में नजर नहीं आएंगी। तो चलिए जानते हैं।

नेफ्थलीन बॉल के इस्तेमाल से भागेंगी मक्खियां

मक्खियों को भगाने के लिए नेफ्थलीन बॉल का इस्तेमाल करना काफी इफेक्टिव है। ये वही सफेद गोलियां हैं जिन्हें आमतौर पर अलमारी में रखा जाता है, कुछ लोग इन्हें फिनाइल की गोली भी कहते हैं। इसकी 3 बॉल्स ले लें और एक अखबार में लपेटकर, किसी चीज की मदद से फोड़ लें। आपको इसका पाउडर सा बना लेना है।

अब एक बेकार बर्तन में एक गिलास पानी लें, उसमें आप चाहें तो थोड़ा सा सफेद सिरका भी मिला सकते हैं। सफेद सिरका फर्श को अच्छे से क्लीन कर देता है और बैक्टीरिया रिमूवल में भी काफी हेल्पफुल है। हालांकि अगर आपके पास सफेद सिरका नहीं है, तो इसे रहने दें। अब पानी में नेफ्थलीन बॉल का पिसा हुए पाउडर मिलाएं। ये नॉर्मली घुलता नहीं है, इसलिए गैस पर चढ़ा दें। कुछ देर में घुलना शुरू हो जाएगा।

जब ये पाउडर पानी में अच्छी तरह घुल जाए तो गैस बंद कर दें। फिर पानी को हल्का गुनगुना होने के लिए रख दें। इसे ठंडा नहीं होने देना है, वरना ये दोबारा जम जाएगा। गुनगुने रहने पर ही एक स्प्रे बॉटल में फिल करें और जहां-जहां भी मक्खियां बैठी हैं, वहां स्प्रे कर दें। तुरंत भाग जाएंगी। अगर मक्खियां ज्यादा आती है तो आप इसे पानी में मिलाकर पूरे फर्श पर पोंछा भी लगा सकती हैं। ये बहुत ज्यादा असरदार नुस्खा है।

ये छोटी-छोटी बातें ध्यान रखें

  • मक्खियों को कूड़े की बदबू और सड़ा हुआ खाना आकर्षित करता है। इसलिए हमेशा घर का डस्टबिन साफ रखें और सड़ा हुआ खाना इकठ्ठा ना होने दें।
  • कहीं भी खाना, पानी या सोडा में से कुछ गिर जाए तो उसे साफ जरूर कर दें। ये चीजें भी मक्खियों को अट्रैक्ट करती हैं।
  • कहीं भी अगर पानी इक्कठा हो रहा है तो उसे साफ कर दें। ऐसी जगह मक्खी-मच्छरों के पनपने के लिए अच्छा माहौल देती हैं।
  • मक्खियां अक्सर खाने की तलाश में भटकती रहती हैं। ऐसे में अगर आप अपना एसी ऑन कर दें, तो भी ये काफी हद तक चली जाती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN