Home व्यापार समाचार तीन गुना बढ़ गया इस बड़े बैंक का मुनाफा, डिविडेंड का भी...

तीन गुना बढ़ गया इस बड़े बैंक का मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आरबीएल बैंक का नेट प्रॉफिट तीन गुना से ज्यादा बढ़ गया। यह प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹69 करोड़ से बढ़कर ₹230 करोड़ हो गया। इस बीच, बैंक ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

RBL bank result: प्राइवेट सेक्टर के RBL बैंक ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक ने शानदार परफॉर्मेंस दिया है। ऐसे में अब सोमवार को जब शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी तो निवेशकों की नजर आरबीएल बैंक के शेयर पर होगी। बता दें कि शुक्रवार को बैंक के शेयर की कीमत करीब 3 पर्सेंट बढ़कर 321 रुपये पर पहुंच गई। शेयर का इंट्रा-डे रेंज 324.40 रुपये से 307.70 रुपये के बीच रहा।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

आरबीएल बैंक का नेट प्रॉफिट तीन गुना से ज्यादा बढ़ गया। यह प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के ₹69 करोड़ से बढ़कर ₹230 करोड़ हो गया। बैंक का सालाना नेट प्रॉफिट भी साल-दर-साल 18% बढ़कर ₹822 करोड़ हो गया। मार्च तिमाही के दौरान बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन गिरकर 4.41% पर आ गया। यह पिछले पांच तिमाहियों में सबसे कम है। पिछली तिमाही में नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.63% था, जबकि पिछले साल इसी समय यह 4.89% था। नेट इंटरेस्ट इनकम साल-दर-साल 7% बढ़कर 1671 करोड़ रुपये हो गई जबकि अन्य इनकम 7% बढ़कर 1069 करोड़ रुपये रही।

इस बीच, बैंक ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। बैंक के बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है, जिससे FY26 के लिए डिविडेंड 10% हो गया है।

क्या कहा बैंक के अधिकारी ने?

आरबीएल बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर आर सुब्रमण्यकुमार ने कहा- अब तक पश्चिम एशिया संकट का हमारे कारोबार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। हमने ऐसी ग्रोथ हासिल की है जो इंडस्ट्री के सामान्य रुझानों से काफी आगे रही, जिसकी मुख्य वजह छोटे रिटेल लोन में आई तेजी और हमारी छोटे डिपॉजिट वाली फ्रेंचाइजी का लगातार मजबूत होना है। बैंक के पर्सनल लोन पोर्टफोलियो में कमी देखी गई। इसकी कुल जमा राशि में 25% की बढ़ोतरी हुई और यह 1.39 लाख करोड़ रुपये हो गई। बैंक के एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ और ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स का अनुपात मार्च के अंत में घटकर 1.45% रह गया।

आरबीएल बैंक के एमडी ने कहा कि बैंक के अनसिक्योर्ड लोन का हिस्सा एक साल पहले के 28.5% से घटकर 24% रह गया है। बैंक इसे 20% से 25% के बीच बनाए रखना चाहेगा। इस तिमाही के दौरान बैंक ने 23 नई ब्रांच खोले, जिससे कुल ब्रांचों की संख्या बढ़कर 603 हो गई।

एमिरेट्स एनबीडी बैंक को हिस्सेदारी मंजूरी

हाल ही में आरबीआई ने दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी बैंक को आरबीएल बैंक में 74 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। इससे यह बैंक, विदेशी बैंक बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दूसरे सबसे बड़े बैंक एमिरेट्स एनबीडी ने अक्टूबर 2025 में आरबीएल बैंक में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 26,853 करोड़ रुपये में खरीदने का प्रस्ताव पेश किया था जिसके बाद यह मंजूरी दी गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN