Home राष्ट्रीय समाचार ट्रंप और प्रशासन के आला अधिकारी थे हमलावर के संभावित टारगेट, मैकेनिकल...

ट्रंप और प्रशासन के आला अधिकारी थे हमलावर के संभावित टारगेट, मैकेनिकल इंजीनियर था संदिग्ध

13
0

Source :- BBC INDIA

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सीबीएस न्यूज़ की सीनियर रिपोर्टर वीजा ज्यांग, व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान (तस्वीर: 25 अप्रैल 2026)

इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock

व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान घुसने की कोशिश करने वाले संदिग्ध बंदूकधारी का ‘संभावित’ निशाना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके अधिकारी थे. यह बात एक्टिंग यूएस अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने कही

अमेरिकी मीडिया में संदिग्ध की पहचान 31 साल के कोल टॉमस एलेन के रूप में की गई है. पुलिस ने कहा कि शनिवार को वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एलेन ने एक सुरक्षा चेकपॉइंट के पास गोलीबारी की. उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है.

ब्लांश ने एनबीसी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि कथित बंदूकधारी के मकसद की अभी जांच हो रही है, लेकिन “शुरुआती” जानकारी से संकेत मिलता है कि वो अधिकारियों को निशाना बना रहे थे.

एफ़बीआई की क्रिमिनल डिविज़न और टेररिज़्म टास्क फ़ोर्स इस घटना की जांच कर रही हैं.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आयोजन स्थल से सुरक्षित निकाले जाने के बाद, ट्रंप ने एक ब्रीफ़िंग में पत्रकारों से कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई भी प्रोफ़ेशन इससे ज़्यादा ख़तरनाक हो सकता है.”

रविवार को एक बयान में व्हाइट हाउस ने कहा कि कैबिनेट सदस्यों और राष्ट्रपति की ‘हत्या की कोशिश में गोली चलने’ के बाद ट्रंप भी ‘डरे हुए नहीं हैं.’

व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष वेइजिया जियांग ने इस हमले को ‘डरावना’ बताया.

रविवार को डिनर में ट्रंप के पास बैठीं जियांग ने सीक्रेट सर्विस को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी कार्रवाई ने ‘हज़ारों मेहमानों की सुरक्षा की.’

उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक करेगा और आगे की प्रक्रिया तय करेगा. और जानकारी उपलब्ध होने पर अपडेट जारी करेगा.

रविवार को ट्रंप ने फ़ॉक्स न्यूज़ से कहा कि संदिग्ध के ‘दिल में काफ़ी समय से नफ़रत थी’, उसके परिवार को उसकी ‘परेशानियों’ की जानकारी थी. उन्होंने यह भी कहा कि संदिग्ध के पास एक ‘मैनिफ़ेस्टो’ था.

घटना के वक़्त क्या हुआ

डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Reuters

शनिवार को स्थानीय समय अनुसार करीब शाम 8 बजकर 35 मिनट पर (भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 5.05 बजे), वॉशिंगटन हिल्टन होटल के फ़ोयर में गोलियों की आवाज़ सुनाई दी, जहां नीचे के फ़्लोर के बॉलरूम में व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर चल रहा था.

राष्ट्रपति, फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भी सुरक्षा कर्मियों ने कमरे से बाहर निकाल लिया.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ट्रंप को निकाले जाने से कुछ समय पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को कार्यक्रम से बाहर ले जाते दिखे, जिस पर कुछ दर्शकों ने समय को लेकर सवाल उठाए.

रविवार को न्यूज़ प्रोग्राम 60 मिनट्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह एजेंट्स के कहने के बावजूद थोड़ा रुके.

“मैं देखना चाहता था कि क्या हो रहा है… मैं जानना चाहता था कि क्या चल रहा है. और तब हमें एहसास होने लगा कि शायद यह एक गंभीर समस्या थी.”

घटना के दौरान फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप (सबसे दाएं) भी मौजूद थीं

इमेज स्रोत, Reuters

एक समय पर ट्रंप ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें नीचे झुकने और ‘फ़र्श पर लेट जाने’ को कहा. उन्होंने अपनी सुरक्षा टीम की तारीफ़ करते हुए उन्हें ‘बेहतरीन लोग’ बताया.

अधिकारियों ने कहा कि क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कथित हमलावर के साथ गोलीबारी की और उसे रोक लिया और ‘माना जा रहा है’ कि संदिग्ध ने हथियार चलाया. उसे गोली नहीं लगी, लेकिन जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस ने कहा कि संदिग्ध के पास दो बंदूकें और चाकू थे.

जांचकर्ता संदिग्ध की लिखी सामग्री की जांच कर रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि वह विशेष रूप से प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाना चाहता था.

यह जानकारी एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने सीबीएस न्यूज़ को दी.

हमले से पहले संदिग्ध ने भेजी थी ‘लिखित सामग्री’

केनेडी

इमेज स्रोत, Getty Images

बीबीसी के साझेदार सीबीएस न्यूज़ ने एक लिखित दस्तावेज़ देखा है, जिसे संदिग्ध कोल एलेन से जुड़ा माना जा रहा है. अन्य अमेरिकी मीडिया ने भी इसी दस्तावेज़ के बारे में रिपोर्ट किया है.

इसमें कहा गया है कि हमलावर ट्रंप प्रशासन के सदस्यों को निशाना बनाना चाहता था. इसके मुताबिक़ उसके निशाने पर “सबसे ऊंचे पद से लेकर सबसे निचले पद तक” के अधिकारी थे.

इसमें यह भी कहा गया कि मेहमान और होटल स्टाफ़ उसके सीधे निशाने पर नहीं थे, लेकिन अधिकारियों तक पहुंचने के लिए ज़रूरत पड़ने पर उन पर भी हमला किया जा सकता था.

शॉर्ट वीडियो देखिए

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

SOURCE : BBC NEWS