Home मनोरंजन समाचार जाकिर खान के ‘धुरंधर’ वाले बयान पर फिर भड़कीं अमीषा पटेल, बोलीं-...

जाकिर खान के ‘धुरंधर’ वाले बयान पर फिर भड़कीं अमीषा पटेल, बोलीं- पहले कुछ हासिल करके दिखाओ

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/25/1200x900/zakir_ameesha_25_04_1777082777687_1777082795215.png

अमीशा पटेल एक बार फिर जाकिर खान पर भड़की हैं। उन्होंने कहा कि अचीवर्स का मजाक उड़ाने से पहले कुछ अचीव करके दिखाइए। दरअसल, जाकिर ने एक अवॉर्ड शो में कहा था कि धुरंधर की सफलता देख बाकी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को जलन हो रही है। अमीषा ने उनके इसी बयान पर बात की।

अमीशा पटेल ने कुछ दिन पहले जाकिर खान के उस बयान पर रिएक्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि धुरंधर से फिल्म इंडस्ट्री की जली तो है। अमीषा पटेल ने जाकिर के इस बयान पर उन्हें निगेटिविटी न फैलाने की सलाह दी थी। अब एक बार फिर अमीषा पटेल से पूछा गया कि उन्हें जाकिर खान से क्या समस्या है? इस पर अमीषा ने कहा कि वो जाकिर खान को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती हैं। उन्होंने कहा कि अचीवर्स का मजाक उड़ाने से पहले आप खुद कुछ अचीव करके दिखाइए।

जाकिर खान पर फिर भड़कीं अमीषा पटेल

बॉलीवुड बबल के साथ खास बातचीत में अमीषा पटेल से पूछा गया कि उन्हें जाकिर खान से क्या नाराजगी है? इस पर अमीषा ने कहा, नहीं, नाराजगी नहीं है। न मैं उसको व्यक्तिगत रूप से जानती हूं, लेकिन मैं एक चीज जरूर कहूंगी…ये सभी कॉमेडियन्स…देखो खड़े होकर किसी सफल व्यक्ति के बारे में मजाक उड़ाना बहुत आसान है। अरे पहले कुछ हासिल करके तो दिखाओ। सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ। फिर जब आपका मजाक उड़ेगा, तो मैं देखना चाहती हूं कि वो कैसे इसे लेंगे।”

कॉमेडियन्स के बारे में क्या बोलीं अमीषा पटेल

अमीषा पटेल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “बोलना बहुत आसान है, लेकिन मुझे लगता है कि किसी को नीचा करके उसका मजाक उड़ाना ठीक है। बहुत सी चीजें हैं जिसके बारे में आप लिख सकते हैं, फिर सिर्फ सफल लोगों के बारे में ही बात क्यों करनी है? जैसा मैंने कहा, इन लोगों को कुछ हासिल करके तो दिखाने दो। एक मुकाम हासिल करके तो दिखाने दो।”

अमीषा बोलीं- किसने जाकिर को फोन करके बताया था?

जाकिर के धुरंधर वाले बयान के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री जल रही है धुरंधर की सफलता देखकर। क्या आपको किसी ने फोन करके ये बताया? कि हाय राम धुरंधर हिट हो गई, मैं तो बड़ा ही इनसिक्योर हो गया। आपको कैसे पता? उल्टा, धुरंधर के आने की वजह से इतने सारे लोगों ने बोला कि हमें सीखने की जरूरत है। लोगों ने फिल्म की तारीफ करते हुए स्टोरीज और इंस्टाग्राम पोस्ट किए। एक्टर्स खुद पर दोबारा काम कर रहे हैं। अमीषा पटेल ने कहा, मैं जानना चाहती हूं कि वो 10 लोग कौन हैं जिन्होंने इनको फोन करके बताया कि हम इनसिक्योर हैं, कि इन्होंने ये स्टेटमेंट दिया।

जाकिर के किस बयान को लेकर भड़की थीं अमीषा पटेल?

दरअसल, कुछ दिनों पहले एक अवॉर्ड फंक्शन में जाकिर खान होस्टिंग कर रहे थे। उसी दौरान, जाकिर ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि भले ही इंडस्ट्री के लोग धुरंधर के लिए स्टोरी लगा रहे हैं, पोस्ट डाल रहे हैं, तारीफ कर रहे हैं, लेकिन अंदर से सबकी जली तो है। जाकिर के इसी बयान पर अमीषा ने ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस तरह निगेटिविटी नहीं फैलानी चाहिए। उन्होंने लिखा था कि इंडस्ट्री के लोगों ने धुरंधर की तारीफ की है और फिल्म को लेकर सम्मान दिखाया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN