Home विश्व समाचार गंदी तस्वीरें भेजीं, थाने तक में शोषण किया; जिस महिला का केस...

गंदी तस्वीरें भेजीं, थाने तक में शोषण किया; जिस महिला का केस देख रहा था पुलिसवाला उसी का किया रेप

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऐप पर पढ़ें

महिला की शिकायत की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी पर उसके साथ ही बलात्कार करने के आरोप लगे हैं। मामला 2022 का है और फिलहाल इसे लेकर अदालत में सुनवाई जारी है। आरोप हैं कि सेक्स क्राइम डिपार्टमेंट में काम कर चुके एक पूर्व पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता का ही यौन शोषण किया है। उसपर कई और गंभीर आरोप भी हैं।

द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, NSW पुलिस फोर्स के एक पूर्व डिटेक्टिव 57 वर्षीय ग्लेन कोलमैन ने एक 19 वर्षीय युवती को उसकी मर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक तरीके से छुआ। साथ ही उसने अश्लील तस्वीरें भी महिला को भेजी। खास बात है कि पुलिसकर्मी सेवा में रहते हुए महिला की शिकायत की ही जांच कर रहा था।

पेनरिथ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। मामला 2022 का है। रिपोर्ट के अनुसार, कोलमैन ने पुलिस वाहन में कथित तौर पर महिला को 1 अप्रैल और 6 मई 2022 के बीच दो बार आपत्तिजनक तरीके से छुआ। उसी साल 5 मई महिला के साथ उसने यौन हिंसा भी की। खबर है कि यौन हिंसा की यह घटना पुलिस स्टेशन में हुई।

उसपर महिला को खुद की आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने और मांगने के आरोप भी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उसने यौन गतिविधियों में शामिल होने के लिए महिला को धन की भी पेशकश की थी। सोमवार को ही कोलमैन के मामले की शुरुआत हुई है। उसने दोषी नहीं होने की बात कही है। ट्रायल जज रॉबर्ट मॉन्टगमरी और 9 पुरुषों और 3 महिलाओं की ज्यूरी के सामने शुरू हुआ। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि ये 2 से 3 सप्ताह तक चलेगा।
 

SOURCE : LIVE HINDUSTAN