Home  लाइफस्टाइल समाचार केमिकल छोड़ें, नेचुरल तरीके से करें बालों को काला! बनाएं प्याज के...

केमिकल छोड़ें, नेचुरल तरीके से करें बालों को काला! बनाएं प्याज के छिलकों का तेल

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

प्याज के छिलके का तेल एक नेचुरल हेयर केयर उपाय है, जिसमें प्याज के छिलकों और कुछ अन्य किचन इंग्रीडिएंट्स को मिलाकर तेल तैयार किया जाता है। यह बालों को पोषण देने और उनकी हेल्थ सुधारने में मदद कर सकता है।

आजकल कम उम्र में बालों का सफेद होना एक आम समस्या बनती जा रही है। बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, पोषण की कमी और प्रदूषण इसके मुख्य कारण माने जाते हैं। ऐसे में लोग महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स और केमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट्स का डर भी बना रहता है। इसलिए कई लोग अब नेचुरल और घरेलू उपायों की ओर रुख कर रहे हैं। इन्हीं में से एक आसान उपाय है प्याज के छिलके का तेल, जिसे किचन की कुछ साधारण चीजों से घर पर ही तैयार किया जा सकता है। यह तेल बालों को पोषण देने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

सामग्री

2–3 प्याज के छिलके

1 मुट्ठी करी पत्ते

1 चम्मच कलौंजी

4–5 लौंग

1 कप सरसों का तेल या ब्लैक सीड ऑयल

बनाने की विधि (स्टेप-बाय-स्टेप)

  • सामग्री भूनें: एक पैन में प्याज के छिलके, करी पत्ते, कलौंजी और लौंग को मध्यम आंच पर भूनें, जब तक ये काले ना हो जाएं।
  • ठंडा करें और पीसें: अब इन्हें ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें।
  • तेल में मिलाएं: इस पाउडर को 1 कप तेल में अच्छी तरह मिक्स करें।
  • स्टोर करें: तैयार तेल को एक साफ बोतल में भरकर रख लें।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस तेल को स्कैल्प पर खासकर सफेद बालों वाली जगह पर लगाएं।

  • हल्के हाथों से मसाज करें।
  • 1 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें।
  • माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।
  • हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल करें।

क्या फायदे हैं?

  1. बालों को पोषण देता है: प्याज के छिलकों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें अंदर से पोषण देते हैं। इससे बाल ज्यादा हेल्दी और चमकदार दिख सकते हैं।
  2. स्कैल्प को हेल्दी बनाता है: करी पत्ता, कलौंजी और सरसों के तेल का कॉम्बिनेशन स्कैल्प की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह स्कैल्प को साफ रखता है और खुजली या ड्रायनेस जैसी समस्याओं को कम कर सकता है।
  3. बालों को मजबूत करने में मदद करता है: इस तेल की नियमित मसाज से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, जिससे हेयर फॉल कम होने में मदद मिल सकती है। साथ ही बाल टूटने की समस्या भी कम हो सकती है।
  4. ड्रायनेस और डैमेज कम करता है: सरसों या ब्लैक सीड ऑयल बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। इससे बालों की रूखापन कम होता है और डैमेज बाल धीरे-धीरे स्मूद और मैनेजेबल बन सकते हैं।

क्या यह सफेद बालों को काला कर देता है?

यह एक नेचुरल उपाय है, जो बालों की हेल्थ सुधारने में मदद कर सकता है। लेकिन सफेद बालों को पूरी तरह काला करने का कोई पक्का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

नोट: प्याज के छिलके का तेल एक आसान और किफायती घरेलू उपाय है, जो बालों को पोषण देने और उन्हें हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है। लेकिन इनमें से किसी चीज से एलर्जिक हैं या कोई हेयर ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट से सलाह ले लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN