Home  लाइफस्टाइल समाचार इस बार खुद बनाएं अमचूर पाउडर, इन ट्रिक्स से मिलेगी बाजार जैसी...

इस बार खुद बनाएं अमचूर पाउडर, इन ट्रिक्स से मिलेगी बाजार जैसी रंगत

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

खान में खट्टेपन का स्वाद बढ़ाने के लिए अमचूर पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो मार्केट में आसानी से ये पाउडर मिल जाता है, लेकिन इसे घर पर भी आसानी से फ्रेश तैयार कर सकते हैं। सीखिए इसे बनाने का तरीका-

अमचूर पाउडर यानी सूखे कच्चे आम का पाउडर। यह भारतीय रसोई का एक बहुत ही जरूरी मसाला है, जो खाने में एक अनोखा खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद जोड़ने के लिए जाना जाता है। इसे सूखी सब्जियों जैसे भिंडी, बैंगन, आलू में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो ये पाउडर आसानी से बाजार में मिल जाता है, लेकिन आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। यहां सीखिए अमचूर पाउजर बनाने का तरीका और कुछ जरूरी ट्रिक जो इसे बाजार जैसी रंगत पाने में मदद करेंगी।

कैसे बनाएं अमचूर पाउडर

घर पर अमचूर पाउडर बनान के लिए सबसे पहले कच्चे आम लें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें। अच्छे से धोने के बाद आम के छिलकों को छील लें। फिर चिप्स काटने वाली मशीन का इस्तेमाल करते हुए आम को पतले-पतले टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों को धूप में अच्छी तरह से सुखाएं। इन टुकड़ों को सुखाने के बाद थोड़ा-थोड़ा लेकर पाउडर बना लें। आप चाहें तो इन सूखे हुए आम के टुकड़ों को स्टोर कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पीसकर पाउडर बना सकते हैं।

सूती कपड़े का करें इस्तेमाल

आम के टुकड़ों को प्लास्टिक की शीट पर सुखाने के बजाय सूती यानी कॉटन के कपड़े पर फैलाएं। सूती कपड़ा आम का एक्स्ट्रा मॉइस्चर जल्दी सोख लेता है, जिससे आम काले नहीं पड़ते और उनका सफेद-पीला रंग बरकार रहता है।

बाजार जैसी रंगत पाने की अपनाएं टिप्स

अगर आप चाहते हैं कि अमचूर का रंग बिल्कुल बाजार जैसा सफेद हो तो कटे हुए टुकड़ों पर हल्का सा नमक छिड़क कर सुखाएं। बहुत ज्यादा नमक नहीं डालें बसे रंगत बनाए रखने के लिए थोड़ा बहुत डालें। इसके अलावा एक बात का ध्यान रखें कि आम को सुखाते समय एकदम तेज धूप में न रखें। इसे सुखाने के लिए पहले हल्की गर्म हवा में आम को सुखा लें। जब पानी सूख जाए तब इसे तेज धूप में सुखा सकते हैं।

कैसे पहचानें की सूख गए हैं आम के टुकड़े

आम के टुकड़ों को पूरी तरह सुखाने के बाद इन्हें चेक करने के लिए एक सिंपल तरीके को अपनाना है। इसके लिए जब आम के टुकड़े हाथ से तोड़ने पर ‘चटक’ की आवाज के साथ टूटें तो समझ लें की ये पिसने के लिए तैयार हैं। अगर थोड़े भी नर्म होंगे, तो पाउडर चिपचिपा बनेगा।

अमचूर के लिए हमेशा गहरे हरे, कड़े और बहुत खट्टे आम चुनें। जितने खट्टे आम होंगे, अमचूर उतना ही बेहतरीन बनेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN