Home व्यापार समाचार अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा, रॉकेट सा उड़े वेदांता के...

अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा, रॉकेट सा उड़े वेदांता के शेयर, 1 पर 4 और शेयर दे रही कंपनी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वेदांता को चौथी तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा हुआ है। वेदांता का मुनाफा चौथी तिमाही में 89% बढ़कर 9352 करोड़ रुपये रहा है। वेदांता के शेयर बुधवार को इंट्राडे में 5% से ज्यादा उछल गए।

वेदांता लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई। वेदांता के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 779.45 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल जबरदस्त मुनाफे के बाद आया है। वेदांता को मार्च 2026 तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा हुआ है। वेदांता लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 89 पर्सेंट बढ़कर 9352 करोड़ रुपये रहा है। सभी बिजनेस में मजबूत ऑपरेशनल गेन्स की वजह से कंपनी का परफॉर्मेंस शानदार रहा है। वेदांता का यह जबरदस्त परफॉर्मेंस ग्रुप के प्लान्ड डीमर्जर के ठीक पहले सामने आया है। वेदांता ने डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 1 मई फिक्स की है।

89% बढ़ा है वेदांता का तिमाही मुनाफा
वेदांता का मुनाफा चौथी तिमाही में 89 पर्सेंट बढ़कर 9532 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में वेदांता का नेट प्रॉफिट 4961 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में वेदांता लिमिटेड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 47.5 पर्सेंट बढ़कर 24,609 करोड़ रुपये रहा है। मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का इबिट्डा 7559 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कंपनी का इबिट्डा 44 पर्सेंट बढ़ा है। वित्त वर्ष 2027 के लिए वेदांता का मानना है कि एल्युमीनियम प्रॉडक्शन 2.6 MT से 2.7 MT के बीच रह सकता है। वहीं, प्रॉडक्शन कॉस्ट 1650-1700 डॉलर प्रति टन के बीच रहेगी। वहीं, वित्त वर्ष 2026 में प्रति टन प्रॉडक्शन कॉस्ट 1752 डॉलर रही।

मार्च तिमाही के आखिर में 53,254 करोड़ रुपये का नेट डेट
चौथी तिमाही के आखिर में वेदांता लिमिटेड के नेट डेट-टू-इबिट्डा रेशियो में भी सुधार हुआ है और यह 0.95 गुना रहा है, जो कि पिछली तिमाही में 1.22 गुना था। पिछली 14 तिमाही का यह बेस्ट नंबर है। मार्च 2026 तिमाही के आखिर में ओवरऑल नेट डेट 53,254 करोड़ रुपये रहा, जो कि दिसंबर 2025 तिमाही के आखिर में 60,624 करोड़ रुपये था। वेदांता की हिन्दुस्तान जिंक में 60 पर्सेंट हिस्सेदारी है और इसका करीब 45 पर्सेंट EBIT वहां से आता है।

1 पर 4 और शेयर दे रही कंपनी, आज था दांव लगाने का आखिरी मौका
वेदांता लिमिटेड ने डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 1 मई 2026 फिक्स की है। लेकिन, 1 मई को शेयर मार्केट में छुट्टी है। इस वजह से वेदांता के शेयर गुरुवार 30 अप्रैल से ही एक्स-डीमर्जर पर ट्रेड करने लगेंगे। केवल उन्हीं शेयरधारकों को डीमर्जर का फायदा मिलेगा, जिनके डीमैट अकाउंट में बुधवार बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर होंगे। यानी, जिन निवेशकों ने बुधवार तक वेदांता के शेयर खरीद लिए होंगे, उन्हें डीमर्जर का फायदा मिलेगा। वेदांता के हर 1 शेयर पर ग्रुप की कंपनियों के 4 शेयर मिलेंगे। शेयरधारकों को वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड, तलवंडी साबो पावर लिमिटेड, माल्को एनर्जी लिमिटेड और वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड का 1-1 शेयर मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN