Home व्यापार समाचार अक्षय तृतीया पर यहां से खरीदें सबसे सस्ता सोना, इन प्लेटफॉर्म्स ने...

अक्षय तृतीया पर यहां से खरीदें सबसे सस्ता सोना, इन प्लेटफॉर्म्स ने दिए बंपर ऑफर; मोटा पैसा बच जाएगा

25
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Akshaya Tritiya Gold rate offer: अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। इसमें डिजिटल गोल्ड और ऑनलाइन ऑफर्स ने बाजार में नई जान डाल दी है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन पे, भारतपे जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स कई तगड़े ऑफर्स दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि कहां सबसे सस्ता सोना मिलेगा।

Akshaya Tritiya Gold rate offer: अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के मौके पर इस साल सोना खरीदने का ट्रेंड तेजी से बदलता नजर आ रहा है। ग्राहकों में पारंपरिक गहनों के साथ-साथ डिजिटल गोल्ड की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। पहले लोग इस शुभ दिन पर केवल सोने के आभूषण खरीदना पसंद करते थे, लेकिन अब फिनटेक प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन कंपनियों के आने से निवेश का तरीका काफी आसान और एडवांस हो गया है। यही वजह है कि डिजिटल गोल्ड मार्केट में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बाजार पिछले साल के मुकाबले करीब 69% तक बढ़ चुका है। आइए जानते हैं कि इस अक्षय तृतीया पर कहां सबसे सस्ता सोना मिलेगा।

अमेजन पे का तगड़ा ऑफर

इस बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई कंपनियों ने खास ऑफर्स लॉन्च किए हैं। अमेजन पे (Amazon Pay) अपने यूजर्स को डिजिटल गोल्ड खरीदने पर कैशबैक दे रहा है, जहां प्राइम यूजर्स को 2% और अन्य यूजर्स को 1% तक का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा गिफ्ट कार्ड्स के जरिए ज्वेलरी ब्रांड्स (GIVA, Joyalukkas, Tanishq, Kalyan Jewellers) पर 13% तक की छूट भी दी जा रही है।

भारतपे का गोल्ड महोत्सव

भारतपे (BharatPe) ने 14-19 अप्रैल तक अक्षय तृतीया गोल्ड महोत्सव (Akshaya Tritiya Gold Mahotsav) कैंपेन शुरू किया है, जिसमें ग्राहकों को 10% गोल्डबैक और 1 लाख रुपये इनाम जीतने का मौका मिल रहा है। 10 विजेताओं को 10,000 रुपये का डिजिटल गोल्ड मिलेगा, साथ ही लेनदेन से जुड़े अवार्ड भी मिलेंगे।

इसी तरह जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) भी डिजिटल गोल्ड पर एक्स्ट्रा रिवॉर्ड्स और बोनस ऑफर दे रहा है, जिससे निवेशकों को ज्यादा वैल्यू मिल सके। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी 19 से 21 अप्रैल तक अपने जियोफाइनेंस ऐप के माध्यम से एक सीमित अवधि का अभियान शुरू किया है। इस ऑफर में 2,000 रुपये से अधिक की खरीदारी पर 1% अतिरिक्त डिजिटल गोल्ड और 2 गुना जियोपॉइंट्स जैसे अवार्ड शामिल हैं।

मालाबार और रिलायंस ने भी दिए ऑफर

ज्वेलरी कंपनियां भी इस मौके को भुनाने में पीछे नहीं हैं। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स (Malabar Gold & Diamonds) और रिलायंस जेवेल्स (Reliance Jewels) जैसी कंपनियों ने नए कलेक्शन लॉन्च किए हैं और मेकिंग चार्ज (फ्लैट-9%) पर छूट देकर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की है। खास बात यह है कि बढ़ती सोने की कीमतों के बावजूद लोग इसे सिर्फ परंपरा के तौर पर नहीं, बल्कि एक मजबूत निवेश के रूप में भी देख रहे हैं।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, भारत के डिजिटल सोने के बाजार में साल-दर-साल 69% की वृद्धि हुई और 2025 में यह 13.5 टन तक पहुंच गया। इससे पता चलता है कि बदलते समय के साथ ग्राहकों की सोच भी बदल रही है। अब लोग सिर्फ सोना खरीदने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कलर मेटल जैसे एमराल्ड, सैफायर और रूबी जैसी ज्वेलरी में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं, खासकर युवाओं में यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

इस बार अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने का तरीका पूरी तरह डिजिटल और वैल्यू-ड्रिवन बनता दिख रहा है, जहां परंपरा और टेक्नोलॉजी का शानदार मेल देखने को मिल रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN