Home मनोरंजन समाचार राकेश बेदी के ताने पर फराह खान की बोलती बंद, बोले- तूने...

राकेश बेदी के ताने पर फराह खान की बोलती बंद, बोले- तूने भी किसी फिल्म में काम नहीं दिया

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/21/1200x900/rakesh_bedi_1776743131455_1776743131614.jpg

धुरंधर फिल्म के जमील जमाली यानी राकेश बेदी के करियर का बेहतरीन समय चल रहा है। वह आदित्य धर की फ्रैंचाइजी के दोनों पार्ट्स में अहम भूमिकाओं में थे। धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज बॉलीवुड फिल्मों के लिए गेम चेंजर साबित हो चुकी हैं। इस बीच फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के सिलसिले में राकेश बेदी के घर पहुंचीं। वहां बातों-बातों में राकेश ने फराह को ताना दिया कि उन्होंने कभी राकेश को अपनी फिल्म में नहीं लिया।

फराह से नाराज हुए राकेश बेदी

फराह खान ने अपना रीसेंट व्लॉग राकेश बेदी के साथ शूट किया। राकेश इस साल की ब्लॉकबस्टर धुरंधर 2 में पाकिस्तानी पॉलिटीशियन के रोल में थे। बातचीत के दौरान फराह राकेश के काम की तारीफ करते हैं। इस पर वह फराह से शिकायत करते हैं। राकेश बोलते हैं, ‘मैं भी तुझसे बहुत नाराज हूं क्योंकि तूने मुझे किसी फिल्म में नहीं लिया।’ इस पर फराह बोलती हैं, ‘मेरे को बोल कौन सी फिल्म में तेरे लिए रोल अच्छा था।’ राकेश बोलते हैं, ‘ये छोड़ ना, ये खाली डायलॉग है।’ फराह ने बोला, ‘देखो सतीश को मैंने लिया मैं हूं ना में। उन्होंने बहुत बढ़िया किया।’ राकेश बोले, ‘हमारी इंडस्ट्री में दो डायलॉग्स बहुत कॉमन हैं, बता कौन सी फिल्म में तेरा रोल फिट था, दूसरा अगली फिल्म में पक्का दूंगी।’ फराह बोलीं, ‘नहीं, मैं अगली फिल्म पक्का दूंगी। तू मुझसे नाराज नहीं हो सकता। तू तो जानता है कि मैं तुझे, सतीश को कितना पसंद करती हूं।’

राकेश की पत्नी ने की तारीफ

फराह ने राकेश बेदी की बेटी रितिका बेदी की तारीफ भी की। इसके बाद उनकी पत्नी ने तारीफ की कि राकेश बहुत अच्छे पति हैं। रितिका ने बताया कि वह फिल्मों में काम करना चाहती थीं पर उतनी हिम्मत नहीं थी। राकेश बेदी की बेटी ने भी बातों-बातों में कह दिया कि वह अगली फिल्म फराह के साथ करना चाहती हैं।

धुरंधर के बाद बदल गई जिंदगी

राकेश बेदी से फराह ने पूछा कि धुरंधर के बाद जिंदगी में क्या बदलाव आया। इस पर उन्होंने बताया कि हर कोई ऐड्स के लिए फोन कर रहा है। बच्चा है तू मेरा डायलॉग भी इतना फेमस हो गया। राकेश बेदी की बेटी रितिका ने धुरंधर द रिवेंज देखने के बाद अपना पहला अनुभव बताया। वह बोलीं, ‘मुझे याद है कि मैं स्क्रीनिंग में उनको गले लगाकर रोई थी। एक बेटी की तरह यह वैलिडेशन जैसा था। मुझे बहुत गर्व है।’ राकेश बेदी की पत्नी बोलीं, ‘मैं खुश हूं कि इन्हें सफलता मिली क्योंकि अब बेटियां देख सकती हैं कि फेम कैसा होता है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN