Home विश्व समाचार यौन शोषण की आरोपी लोर्ना हजदिनी कौन? ऑफिस में अपने सहकर्मी को...

यौन शोषण की आरोपी लोर्ना हजदिनी कौन? ऑफिस में अपने सहकर्मी को बना रखा था सेक्स स्लेव

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लोर्ना हजदिनी जेपी मॉर्गन में अभी लेवरेज्ड फाइनेंस डिविजन की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उनके काम में बड़ी कॉर्पोरेट डील करना और बड़े पैमाने पर फाइनेंसिंग शामिल है। उन पर एक पूर्व सहकर्मी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

जेपी मॉर्गन कंपनी की सीनियर एग्जीक्यूटिव लोर्ना हजदिनी पर कंपनी के पूर्व कर्मचारी और भारतीय मूल के युवक चिरायु राणा ने गंभीर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। हजदिनी पर आरोप है कि उसने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए राणा को एक ऑफिस के सेक्स स्लेव की तरह ट्रीट किया और अश्लील हरकतें कीं। यहां तक कि राणा से कहा कि अगर उसे प्रमोशन चाहिए तो मुझे खुश करना होगा।

कौन है लोर्ना हजदिनी, जिसपर लगे आरोप

हजदिनी पिछले 15 सालों से जेपी मॉर्गन चेस के साथ काम कर रही हैं। हालांकि, यह विवाद सामने आने के बाद उसने अपना लिंक्डिन अकाउंट भी डिलीट कर दिया, जबकि इंस्टाग्राम अकाउंट के प्राइवेट किए जाने के दावे हैं। हजदिनी जेपी मॉर्गन में अभी लेवरेज्ड फाइनेंस डिविजन की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उनके काम में बड़ी कॉर्पोरेट डील करना और बड़े पैमाने पर फाइनेंसिंग शामिल है। इसके लिए उन्हें कंपनी की ओर से अच्छी खासी सैलरी भी मिलती है।

हो सकती है इतनी सैलरी

इस पद के लिए, उनकी सालाना सैलरी $200,000 (लगभग 1.67 करोड़ रुपये) से ज्यादा होने की संभावना है। साल 2011 में जेपी मॉर्गन में एक एनालिस्ट के तौर पर जुड़ने वाली हजदिनी के समय-समय पर प्रमोशन हुए और एक दशक बाद वह साल 2021 में एग्जीक्यूटिव बन गई। जेपी मॉर्गन से पहले, उन्होंने ग्लेजर कैपिटल मैनेजमेंट और टूडर इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन में इंटर्नशिप की थी।

‘मुझे बास्केटबॉल खिलाड़ी बहुत पसंद’

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, हजदिनी के एक पूर्व भारतीय मूल के सहकर्मी ने दावा किया कि उसे महीनों तक नस्लीय भेदभाव और यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उस व्यक्ति ने एक मुकदमे में दावा किया कि हजदिनी उसके घर भी गई और उसे गालियां दीं, जबकि वह उससे रुकने की गुहार लगाता रहा। युवक ने आरोप लगाया कि यह दुर्व्यवहार 2024 में शुरू हुआ। उसने दावा किया कि पहली घटना तब हुई जब उस अधिकारी से एक पेन नीचे गिर गया और जब वह उसे उठाने लगी, तो उसने उसे पकड़ लिया। कथित तौर पर उसने टिप्पणी की, “ओह, क्या तुम कॉलेज में बास्केटबॉल खेलते थे? … मुझे बास्केटबॉल खिलाड़ी बहुत पसंद हैं… उन्हें देखकर मैं पूरी तरह उत्तेजित हो जाती हूं।” इसके बाद लंबे समय तक हजदिनी ने राणा का यौन शोषण किया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN