Home  लाइफस्टाइल समाचार मनाली जा रहे तो इन एक्टीविटी का मजा जरूर लें, बगैर इसके...

मनाली जा रहे तो इन एक्टीविटी का मजा जरूर लें, बगैर इसके अधूरी रह जाएगी ट्रिप

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Adventures Activities In Manali Trip: समर में मनाली ट्रिप का प्लान है तो केवल पहाड़ के नजारे देखकर ना लौट आएं। इन 6 एडवेंचर एक्टीविटी को जरूर करें। पूरी ट्रिप यादगार होगी।

पहाड़ों पर वेकेशन के लिए मोस्ट पॉपुलर डेस्टिनेशन में कुल्लू-मनाली शामिल है। लेकिन अभी भी काफी सारे लोग इन जगहों पर केवल पहाड़, बर्फ और सुंदर नजारे देखकर ही लौट आते हैं। जबकि मनाली एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए भी शानदार जगह हैं। यहां पर एक, दो नहीं बल्कि कई ऐसी एक्टीविटी हैं, जिन्हें करने खासतौर पर दूर-दूर से लोग आते हैं। अगर आपका प्लान भी मनाली जाने का हो रहा तो इन एक्टीविटीज को करने का लुत्फ जरूर उठाएं, तभी ट्रिप यादगार बनेगी।

सोलांग वैली पर पैराग्लाइडिंग

ऊंची पहाड़ की चोटी से जंप मारकर पूरे सोलांग वैली के नजारों को देखते हुए हवा में तैरना काफी रोमांच वाला सीन है। मनाली जा रहे तो पैराग्लाइडिंग जरूर करें। वैसे तो पैराग्लाइडिंग के कई स्पॉट मनाली में मौजूद हैं। लेकिन अगर आप सेफ्टी के साथ इस एडवेंचर को पूरा करना चाहते हैं तो रास्ते में कुल्लू में पैराग्लाइडिंग कराई जाती है। जहां के फिक्स्ड प्राइस और ट्रेंड पैराग्लाइडर आपके एडवेंचर के लिए परफेक्ट होंगे।

रिवर राफ्टिंग

रिवर राफ्टिंग का एडवेंचर करना है तो मनाली में भी ये पूरा हो सकता है। ब्यास नदी के तेज बहाव में राफ्टिंग करवाई जाती है। जिसका लुत्फ आप उठा सकते हैं। हालांकि नदी के ठंडे पानी और तेज बहाव में काफी हिम्मती लोग ही राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

स्कीईंग

मनाली के आगे पहाड़ों पर रोहतांग पास या कोकसर जैसे गांव जा रहे हैं तो वहां पर स्कीइंग का लुत्फ जरूर उठाएं। इन जगहों पर एडवेंचर के लिए पूरा पैकेज भी बुक हो सकता है। और अगर आप सीखने में एक्सपर्ट हैं तो थोड़े समय में बर्फीली ढलान पर आप स्कीइंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

ट्रैकिंग

मनाली में ट्रैकिंग का सपना भी पूरा हो सकता है। काफी सारे टूरिस्ट यहां पर ट्रैकिंग का सपना भी पूरा करते हैं। हम्प्टा पास काफी पॉपुलर ट्रैक है जहां पर टूरिस्ट चार से पांच दिनों की ट्रैकिंग के लिए आते हैं। जो जंगली रास्तों, पहाड़ों के हरे-भरे मैदानों से होते हुए बर्फ की चोटियों पर जाकर खत्म होता है। ये ट्रैक काफी यादगार होता है और मनाली ट्रिप को और भी खास बना देता है।

कैपिंग

वैसे तो ट्रैकिंग के दौरान कैपिंग का लुत्फ उठाने का मौका मिलता है। लेकिन आप चाहें तो खुले आसमान के नीचे पहाड़ों के बीच कैंपिंग का मजा भी उठा सकते हैं। जो आपके लिए यादगार एक्सपीरिएंस देगा। खासतौर पर अगर आप हनीमून के लिए आ रहे तो इस तरह की एडवेंचर एक्टीविटी आपकी कम्पैटिबिलिटी को बढ़ाएगी।

साइकिलिंग

पहाड़ी रास्तों पर साइकिलिंग का लुत्फ भी मनाली के आसपास उठाने को मिलता है। एडवेंचर के शौकीन साइकिलिंग का मजा लेने के लिए यहां आते हैं। सोलांग वैली और ओल्ड मनाली के रास्तों के अलावा काफी सारे एडवेंचरस लोग पूरे लेह तक का सफर भी साइकिल से तय करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN