Home मनोरंजन समाचार भूत बंगला से काटे गए तब्बू के सीन? अक्षय कुमार संग एक्ट्रेस...

भूत बंगला से काटे गए तब्बू के सीन? अक्षय कुमार संग एक्ट्रेस की अनबन की खबरों पर प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पी

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/01/1200x900/abu_01-05_1777649378341_1777649384061.png

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। हालांकि, फिल्म की अच्छी परफॉर्मेंस के बीच खबरें आईं कि फिल्म से तब्बू के सीन्स काटे गए, जिसके बाद उनके और अक्षय कुमार के बीच अनबन हो गई। अब फिल्म के डायरेक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। 

अक्षय कुमार की भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, कुछ खबरों में दावा किया गया है कि फिल्म से तब्बू के कुछ सीन्स काटे गए हैं, और ऐसा अक्षय कुमार के कहने पर हुआ। इस वजह से तब्बू और अक्षय के बीच अनबन हो गई है। अब फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन दावों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि अगर तब्बू को कुछ बुरा लगता तो वो उनसे आकर बात करतीं।

क्या भूत बंगला में सीन कटने से नाराज हैं तब्बू?

पिंकविला से खास बातचीत में प्रियदर्शन ने साफ किया कि एडिटिंग का पूरा प्रोसेस उनके हाथ में होता है। उन्होंने कहा कि तब्बू बिल्कुल भी नाराज नहीं हैं और फिल्म में अपने रोल को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट हैं। प्रियदर्शन ने कहा कि फिल्म से तब्बू के कोई सीन्स नहीं कट हुए हैं। उन्होंने जितना शूट किया था, वो सब फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। प्रियदर्शन ने कहा कि वो और तब्बू लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते हैं और अगर ऐसा कुछ होता तो तब्बू उनसे सीधे बात करतीं।

अक्षय कुमार देते हैं एडिटिंग प्रोसेस में दखल?

एडिटिंग प्रोसेस में अक्षय कुमार के दखल को लेकर प्रियदर्शन ने कहा कि अक्षय कुमार ने कभी भी एडिटिंग प्रोसेस में दखल नहीं दिया है। प्रियदर्शन ने कहा कि अक्षय कुमार को डायरेक्टर के विजन पर भरोसा होता है और वो केवल अपनी परफॉर्मेंस पर फोकस करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी एक्टर्स एडिट के बाद फिल्म देखते हैं और कोई भी असंतुष्ट नहीं था।

अक्षय और तब्बू के बीच अनबन पर क्या बोले प्रियदर्शन?

प्रियदर्शन ने उन लोगों की आलोचना की जो इस तरह की अफवाहें उड़ा रहे हैं। डायरेक्टर ने कहा है कि ये बहुत दुखद है कि फिल्म की सफलता के बावजूद फिल्म को लेकर नकारात्मकता फैलाई जा रही है। उनका मानना है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। ये अफवाहें बिना किसी बात के विवाद फैलाने के लिए उड़ाई जा रही हैं।

फिल्म ने 15 दिन में की 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

भूत बंगला की बात करें तो इस फिल्म ने आज यानी 01 मई को रात 8 बजे तक 131.97 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने 15 दिनों में ये आंकड़ा हासिल किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू के अलावा राजपाल यादव, असरानी, परेश रावल, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN