Home विश्व समाचार ना बोल, ना खा पा रहे ईरान ने नए सुप्रीम लीडर, चेहरा...

ना बोल, ना खा पा रहे ईरान ने नए सुप्रीम लीडर, चेहरा झुलसा, प्लास्टिक सर्जरी-प्रोस्थेटिक पैर की जरूरत: रिपोर्ट

24
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अधिकारियों के मुताबिक मोजतबा खामेनेई का चेहरा और होंठ बुरी तरह झुलस गए हैं। इस वजह से वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं और ऐसे में चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद खराब है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मोजतबा पिछले महीने अमेरिकी और इजरायली हमलों में बुरी तरह घायल हुए थे और अब स्थिति यह है कि उन्हें प्लास्टिक सर्जरी और नकली पैर लगवाने की जरूरत पड़ सकती है। यह नही दावा किया गया है कि बुरी तरह झुलस जाने की वजह से वह ना तो ठीक से बोल पा रहे हैं ना खा पा रहे हैं।

ईरानी सुप्रीम लीडर की स्वास्थ्य को लेकर यह दावे न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में किए गए हैं ल। रिपोर्ट में कुछ वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि इसके बावजूद मानसिक रूप से सतर्क और सक्रिय हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी एक टांग की तीन बार सर्जरी हो चुकी है और उन्हें कृत्रिम पैर यानी प्रोस्थेटिक पैर की जरूरत है। साथ ही उनके एक हाथ का भी ऑपरेशन हुआ है, जिसके बाद धीरे-धीरे हालत ठीक हो रही है।

झुलस गया चेहरा

अधिकारियों ने आगे दावा किया कि हमलों में मोजतबा का चेहरे और उनके होंठ भी बुरी तरह झुलस गए। इसके कारण उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही है और आगे चलकर उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता पड़ेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी लोकेशन गुप्त रखने के लिए वह बहुत कम लोगों से मिलते हैं और ज्यादातर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से घिरे रहते हैं। यही नहीं इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के वरिष्ठ कमांडर और अन्य शीर्ष अधिकारी भी उनसे सीधे मिलने से बच रहे हैं, ताकि उनकी लोकेशन ट्रैक न हो सके।

कैसे होता है सुप्रीम लीडर से संपर्क?

रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई से संपर्क का तरीका भी बेहद गोपनीय है। उन्हें संदेश हाथ से लिखकर बंद लिफाफों में दिए जाते हैं। इसके बाद एक भरोसेमंद कूरियर चेन के जरिए अलग-अलग रास्तों से उनके ठिकाने तक पहुंचाया जाता है। उनके जवाब भी इसी तरीके से वापस भेजे जाते हैं।

युद्ध शुरू होने के बाद से नहीं आए नजर

मोजतबा खामेनेई अमेरिका संग युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। पब्लिक में उनकी आवाज भी नहीं सुनी गई है। ऐसे में बीते दिनों यह खबरें भी आईं कि उनकी मौत हो चुकी है। बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर तब के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को मार गिराया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में खामेनेई के परिवार के कई लोग मारे गए। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस हमले में मोजतबा खामेनेई को भी गंभीर चोटें आई थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN