Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/16/1200x900/dhurandhar_2_1778234187374_1778234187506_1778902859563_05c1f773-dfeb-46b8-bb17-32dcaba9da43.jpgधुरंधर 2 पाकिस्तान के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। नेटफ्लिक्स पर फिल्म स्ट्रीम हुई और रिलीज होते ही प्लेटफॉर्म का सर्वर डाउन हो गया जिस पर काफी चर्चा हो रही है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने भारत और विदेश में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और अभी तक थिएटर में चल रही है। धुरंधर 2 अब ओटीटी में डेब्यू करने वाले हैं। लेकिन भारत से पहले यह मूवी पाकिस्तान में आ गई। पाकिस्तान में धुरंधर 2 का ओटीटी डेब्यू हुआ है। धुरंधर 2 पाकिस्तान के नेटफ्लिक्स में एयर हुआ और इस पर जो लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं वो काफी चर्चा में हैं।
पाकिस्तान का नेटफ्लिक्स सर्वर हुआ डाउन
दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें यह बताया जा रहा है कि धुरंधर के रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स कुछ समय के लिए ऑफलाइन हो गया था।
पाकि के कंटेंट क्रिएटर बोले हम इंतजार कर रहे थे
पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमेर फारूकी ने अपने पेज काम वाली बात में एक वीडियो शेयर किया है। वह बोलते हैं, पाकिस्तान में आज ही धुरंधर रिलीज हुई है और सर्वर क्रैश हो गया है। पाकिस्तानी इंतजार ही कर रहे थे कि कब रात के 12 बजे नेटफ्लिक्स फिल्म डालें और सब एक साथ मिलकर क्लिक करें। इस तरह धुरंधर का शौक देखा गया है इधर।
उस कंटेंट क्रिएटर ने यह भी कहा कि भले ही फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर काफी पॉलिटिकल डिस्कशन हुआ, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तानी लोग इस फिल्म को देखना चाहते हैं।
पाकिस्तानी देखना चाहते हैं फिल्म कैसी बनी है
माविया ने आगे कहा, ‘अब सच या झूठ कुछ भी दिखाया गया हो, वो अलग बात है, लेकिन पाकिस्तानी ये देखना चाहते हैं कि फिल्म बनी कैसी है। रणवीर सिंह का किरदार कैसा है, ये तो सबको पता है। ल्यारी में सच में ऐसा हुआ था या नहीं, वो बाद की बात है।’
दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो को आदित्य उप्पल ने भी लाइक किया है। आदित्य ने फिल्म में ल्यारी टास्क फोर्स कॉप एएसपी ओमार हैदर ने निभाया है।
धुरंधर 2 का कलेक्शन
धुरंधर 2 की बात करें तो यह मूवी 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक 1800 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कर ली है। इस कमाई के साथ यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंदौर, सारा अर्जुन अहम किरदार में हैं। इससे पहले जो पार्ट रिलीज हुआ था धुरंधर का वो पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुआ था।
पहले पार्ट का कलेक्शन
धुरंधर के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले पार्ट में सभी स्टार कास्ट के साथ अक्षय खन्ना भी थे।
बता दें कि हाल ही में धुरंधर 2 का अनकट वर्जन स्ट्रीम हुआ है। हालांकि यह इंडिया नहीं विदेश में यह मूवी स्ट्रीम हो गई है। हालांकि इस अनकट वर्जन में काफी वो चीजें दिखाई गई हैं जिन्हें भारत में काट दिया गया, जैसे ज्यादा वॉयलेंस सीन। गालियों को म्यूट नहीं किया गया है।
भारत में कब आएगी ओटीटी पर
धुरंधर 2 भारत में ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी वो भी 4 जून से। भारत में अभी फैंस को काफी इंतजार करना पड़ेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



