Home मनोरंजन समाचार दिव्या भारती का गाना तुझे ना देखूं तो चैन…भोजपुरी में होता तो...

दिव्या भारती का गाना तुझे ना देखूं तो चैन…भोजपुरी में होता तो कैसा होता? लोगों को पसंद आया ये वर्जन

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/18/1200x900/divya_bharti_1779098109190_1779098109283_ec1d7291-0f03-40b2-9d73-c0ecaf56a181.jpg

एक और बॉलीवुड गाने का भोजपुरी वर्जन लोगों को पसंद आ रहा है। यह गाना दिव्या भारती की फिल्म रंग का रोमांटिक सॉन्ग है। तुझे ना देखूं तो चैन… अगर भोजपुरी में होता तो कैसा होता?

बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन में अब एक 90 के दशक का खूबसूरत गाना चर्चा में है। गाना है दिव्या भारती और कमल सदाना की फिल्म रंग का। इसके बोल हैं, ‘तुझे ना देखूं तो चैन…’। आर्टिस्ट मृत्युंजय रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने को पोस्ट किया है। इससे पहले वह कई गाने खूबसूरती से रीक्रिएट कर चुके हैं। इस गाने को 15 घंटे में 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यहां आप भी सुनें मृत्युंजय का नया रिक्रिएशन।

मृत्युंजय ने गाया ये गाना

मृत्युंजय ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘बॉलीवुड 90s भोजपुरी वर्जन।’ वीडियो में वह बोलते हैं, जब किसी से प्यार जताना हो, भोजपुरी में उसे ये जता दो। इसके बाद गाते हैं, ‘तोहे ना देखी ता चैन दिल पावेला नाही। तोहरा सिवा केहू और मन भावेला नाहीं, कवन रोगवा धरा देले बाड़ू। दीवाना तू बना लेले बाड़ू। तोहे ना देखी त चैन दिल पावेला नाहीं, तोहरा सिवा कोई और मन भावेला नाहीं।

क्या है इसका मतलब

इस गाने के भोजपुरी वर्जन का मतलब हिंदी वर्जन जैसा ही है, तुम्हें ना देखूं तो दिल को चैन नहीं मिलता। तुम्हारे सिवा मन को कोई भाता नहीं है। तुमने कौन-कौन से रोग लगवा दिए हैं। तुमने दीवाना बना दिया है।

लोगों को पसंद आया गाना

इस वीडियो पर किसी ने कमेंट किया है, आपकी आवाज बहुत प्यारी है भैया। सुकून मिलता है सुनके सच में। क्या आवाज है आपकी। एक ने लिखा है, अपना गाना कब निकाल रहे हो भाई? एक और ने लिखा है, बहुत स्वीट भाई। एक और ने लिखा है, बहुत ही सुंदर भैया।

गानों पर कई मिलियन व्यूज

मृत्युंजय अब तक 190 पोस्ट कर चुके हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड और साउथ के गाने रिक्रिएट किए हैं। ज्यादातर में म्यूजिक और धुन वही है, बस भोजपुरी शब्दों से हिंदी को रिप्लेस किया है। कुछ गानों के गांववाले वर्जन भी बनाए हैं। उन्होंने कौन दिशा में लेके और तेरे नाम का गांव वाला वर्जन बनाया है उसे 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। धुरंधर के गाने का उन्होंने गहरा भईल वर्जन बनाया है। इसे 3.6 मिलियन व्यूज मिले हैं।

मृत्युंजय का है यूट्यूब चैनल

मृत्युंजय का यूट्यूब चैनल है। इस पर वह कुछ भोजपुरी लोकगीत भी अपलोड कर चुके हैं। एक बॉलीवुड गाने का पूरा हिंदी वर्जन भी अपलोड है। यह गाना है हौले-हौले हो जाएगा प्यार। उस वर्जन को 6हजार लोगों ने देखा है। मृत्युंजय के यूट्यूब चैनल पर 70 वीडियोज हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN