Home  लाइफस्टाइल समाचार तेज धूप में बाइक चलाने वालों को पता होने चाहिए ये 5...

तेज धूप में बाइक चलाने वालों को पता होने चाहिए ये 5 रूल्स, हादसे से बचे रहेंगे

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Summer Bike Safety Rules: गर्मियों में अगर आप भी दोपहिया वाहन चलाते हैं तो अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। रास्ता चाहे एक घंटे का ही हो लेकिन इन सेफ्टी रूल्स को जरूर फॉलो करें, जिससे गर्मी की वजह से किसी भी हादसे से बचे रहें।

दोपहर की तेज धूप पूरे बदन को जलाती है। खासतौर पर इस धूप में सिर काफी जल्दी गर्म हो जाता है। ऐसे में बाइक चलाने वालों को जो गर्म हवा के थपेड़े खाने पड़ते हैं ऐसा लगता है जैसे आग ही लग जाएगी। तेज धूप, गर्म हवा शरीर को विचलित करती है और थकान हावी होने लगती है। ऐसे में जरा सी चूक बड़े एक्सीडेंट का कारण बन जाती है। गर्मियों में बाइक चलाने वालों को इन 5 सेफ्टी रूल्स के बारे में जरूर पता होना चाहिए। जिससे तेज धूप, लू से खुद को बचाकर सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाएं और किसी भी तरह के हादसे से बच सकें।

गर्मियों में बाइक राइड से होने वाले खतरे

गर्मियों में बाइक राइडिंग काफी चैलेंजिग होती है क्योंकि गर्मा हवा और धूप डायरेक्ट शरीर पर लगती है। जिससे कई खतरे सेहत को होते हैं।

  • हीट स्ट्रोक
  • चक्कर आना
  • डिहाइड्रेशन होना
  • हाथ में पसीने से हैंडल पर पकड़ कमजोर होना
  • सनबर्न, स्किन डैमेज
  • तेज गर्मी से मतिभ्रम की स्थिति जिससे तत्काल रिएक्शन में कमी, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है
  • बाइक के टायर में ब्लास्ट का रिस्क
  • बाइक गर्म हो जाए तो आग का रिस्क

गर्मियों में बाइक चला रहे हैं तो साथ में इन चीजों को जरूर रखें

1- हेलमेट

2- कॉटन का गमछा या स्कार्फ

3- पानी की बोतल

4- ओआरएस का पैकेट

5- इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स

6- सनग्लासेज

7- सनस्क्रीन

गर्मियों में बाइक चला रहे तो इन 5 सेफ्टी टिप्स को याद रखें

हेलमेट लगाएं

गर्मियों में हेलमेट जरूर लगाएं। ये आपके सिर को तेज धूप और गर्म हवा यानी लू के थपेड़ों से बचाने में मदद करेगा। साथ ही आपके रोड सेफ्टी के लिए भी हेलमेट जरूरी है।

ग्लव्स पहनें

गर्मियों में भी लगातार लंबी दूरी तक बाइक चलानी है तो ग्लव्स पहनकर रखें। इससे हाथों में धूप की वजह से जलन और सनबर्न नहीं होगा।

बहुत देर तक ना चलाएं बाइक

बाइक लगातार घंटों ना चलाएं। कुछ देर रुककर किसी छांव वाली जगह बैठें। इससे आपको भी रेस्ट मिलेगा और बाइक भी ठंडी रहेगी।

पानी पीते रहें

प्यास लगने का इंतजार ना करें। हर आधे घंटे पर रुककर पानी पिएं। या ओआरएस का घोल या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक पीते रहें।

ठीक महसूस ना हो तो बाइक फौरन रोकें

तेज धूप या लू में जरा भी असहज महसूस हो रहा तो फौरन गाड़ी रोककर छांव में किनारे बैठ जाएं। ऐसे समय में गाड़ी चलाना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि चक्कर आने से फौरन हादसा हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN