Home  लाइफस्टाइल समाचार कांच, स्टील या प्लास्टिक हर एक जार से चुटकियों में निकलेगा स्टिकर...

कांच, स्टील या प्लास्टिक हर एक जार से चुटकियों में निकलेगा स्टिकर और ग्लू, ये फार्मूला अपनाएं

30
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

how to remove sticker glue from stainless steel: कांच, प्लास्टिक या फिर स्टील का कोई कंटेनर या जार हो, उस पर लगा स्टिकर निकालना कई बार मुश्किल हो जाता है। और, अगर स्टिकर निकल गया तो ग्लू रह जाता है। इन सबका सॉल्यूशन है ये 3 सिंपल हैक, आप भी जान लें…

हमारे घर में कई सारे कांच, प्लास्टिक के जार होते हैं। जिन्हें हम रीयूज करना चाहते हैं। लेकिन उन पर लगा स्टिकर बेकार लगता है और आप उसे निकालना चाहते हैं। लेकिन ये स्टिकर इतने हार्ड गोंद से चिपके होते हैं कि आसानी से नहीं निकलते और अगर निकल भी गए तो वहां पर गोंद का चिपचिपापन रह ही जाता है। जिसे कितना भी साफ करें तो वो जाता नहीं और धब्बे की तरह दिखने लगता है। अगर आप भी किसी प्लास्टिक या कांच की शीशी, जार पर लगे स्टिकर को निकालने में स्ट्रगल करते हैं। या कई बार स्टील के बर्तनों पर लगा स्टिकर बिना झंझट के निकालना चाहती हैं तो बस इस आसान सी ट्रिक को नोट कर लें। बिना मेहनत और बिना रगड़े-घिसे स्टिकर भी निकलेगा और उसका गोंद भी साफ हो जाएगा।

कांच के जार पर लगा स्टिकर निकालने का हैक

कांच का कोई भी जार जिस पर स्टिकर लगा हो और बाहर नहीं निकल रहा तो बस इस सिंपल से हैक को आजमाएं। चुटकियों में पूरा स्टिकर बाहर आ जाएगा। किसी बर्तन में पानी गर्म करें और इस गर्म पानी को कांच के जार में भर दें। ध्यान रहे कि पानी इतना ज्यादा गर्म ना हो कि कांच फूट जाए। आमतौर पर कांच की काफी शीशियां तो मजबूत होती है। लेकिन अगर वो थोड़ा फैंसी किस्म की हैं तो उनका कांच कमजोर होता है। तो गर्म पानी सहने लायक ही डालें। बस इसे रातभर के लिए छोड़ दें या दो से तीन घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कांच गर्म पानी की वजह से गर्म होगा और स्टिकर का ग्लू पिघल कर ढीला पड़ जाएगा। जिससे ये पूरा कि पूरा आसानी से निकल जाएगा।

स्टील के बर्तन से स्टिकर कैसे निकालें

किसी भी स्टील के बर्तन या जार से स्टिकर निकालना है तो बस इसे भी गर्म पानी से भर दें और छोड़ दें। दो से तीन घंटे में ग्लू सारा गर्माहट पाकर पिघल जाएगा और स्टील को आसानी से छोड़ देगा। इस हैक से आप बिना किसी निशान के सारे स्टिकर निकाल पाएंगी।

प्लास्टिक के डिब्बों से स्टिकर कैसे निकालें

अगर आप किसी प्लास्टिक के डिब्बे से स्टिकर को निकालना चाहती हैं तो सिंपला सा हैक ट्राई करें। बस किसी भी तेल को लें फिर चाहे वो सरसो का तेल हो या फिर कोई कुकिंग ऑयल उसे प्लास्टिक के कंटेनर पर स्टिकर के ऊपर और आसपास के एरिया में लगाकर रातभर के लिए यानी 8-9 घंटे के लिए छोड़ दें। अगली सुबह जब आप स्टिकर को निकालेंगे तो ये पूरा बड़े ही आसानी से निकल जाएगा।

कंटेनर पर लगी ग्लू की चिपचिप कैसे साफ करें

अगर किसी कंटेनर पर ग्लू की चिपचिप हो रही और साबुन से धोने के बाद भी नहीं जा रही तो बस बेकिंग सोडा को उस पर छिड़क कर तेल लगा दें। कुछ घंटों बाद साफ करें तो सारा ग्लू निकल जाएगा और चिपचिप भी सही हो जाएगी। तो ये आसान सा हैक अपनाकर आप तीनों में से किसी भी मैटेरियल पर लगे स्टिकर को साफ कर सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN