Source :- LIVE HINDUSTAN
इंटिमेट एरिया की साफ-सफाई हमारी ओवरऑल हेल्थ का अहम हिस्सा है, लेकिन अक्सर इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। जानें घर पर हर्बल इंटिमेट वॉश बनाने का आसान तरीका, जो नेचुरल और सुरक्षित है।
इंटिमेट हाइजीन एक ऐसा विषय है जिसके बारे में लोग अक्सर खुलकर बात नहीं करते, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए ठीक नहीं है। खासकर महिलाओं के लिए यह रोजमर्रा की देखभाल का जरूरी हिस्सा है, क्योंकि हल्की-सी लापरवाही से खुजली, बदबू, जलन या यूटीआई जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आजकल बाजार में कई इंटिमेट वॉश प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन इनमें केमिकल्स भी होते हैं जो हर किसी की स्किन के लिए सही नहीं होते।
ऐसे में कई लोग नेचुरल और घरेलू उपायों की ओर रुख कर रहे हैं। आयुर्वेद में भी इंटिमेट केयर के लिए कुछ सरल और सुरक्षित तरीके बताए गए हैं। सही जानकारी और सावधानी के साथ अपनाए गए ये उपाय आपकी डेली हाइजीन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
हर्बल इंटिमेट वॉश क्या है?
न्यूट्रिशनिस्ट Shweta Shah के अनुसार, इंटिमेट केयर सिर्फ जरूरत नहीं बल्कि रोज की जरूरी आदत होनी चाहिए। यह एक नेचुरल तरीका है जिसमें किचन में मौजूद कुछ आयुर्वेदिक चीजों से वॉश तैयार किया जाता है। इसमें कोई केमिकल नहीं होता, इसलिए यह स्किन के लिए जेंटल माना जाता है।
सामग्री
नीम के पत्ते
तुलसी के पत्ते
हल्दी
जीरा
पानी
बनाने की विधि
- पानी उबालें: एक पैन में पानी लें और उसे उबाल लें।
- सभी सामग्री डालें: अब इसमें नीम, तुलसी, हल्दी और जीरा डालें।
- अच्छे से उबालें: इसे कुछ मिनट तक उबालें ताकि सभी तत्व पानी में अच्छे से मिल जाएं।
- ठंडा करें: पानी को ठंडा होने दें और छान लें।
कैसे करें इस्तेमाल?
इस हर्बल वॉश से इंटिमेट एरिया को साफ करें।
दिन में 1 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
हल्के हाथों से इस्तेमाल करें।
बाद में साफ पानी से धो लें।
क्या फायदे हैं?
- नेचुरल और केमिकल-फ्री: यह हर्बल इंटिमेट वॉश पूरी तरह नेचुरल चीजों से बनता है जैसे नीम, तुलसी, हल्दी और जीरा। इसमें किसी तरह के हार्श केमिकल्स या आर्टिफिशियल फ्रेगरेंस नहीं होते, इसलिए यह संवेदनशील त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है।
- स्किन पर जेंटल: इंटिमेट एरिया की त्वचा बहुत नाजुक होती है। हर्बल वॉश इसमें हल्के और सौम्य तरीके से काम करता है, जिससे स्किन पर जलन या ड्राइनेस की समस्या कम होती है।
- बदबू और इरिटेशन कम करने में मदद: नीम और हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे बदबू, खुजली और हल्की इरिटेशन जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।
- रोजाना इस्तेमाल के लिए सुरक्षित: अगर सही मात्रा और तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह वॉश डेली रूटीन का हिस्सा बन सकता है। यह हल्का होता है, इसलिए नियमित उपयोग से हाइजीन बनाए रखने में मदद मिलती है।
क्या रोजाना इस्तेमाल करना सही है?
हल्के और नेचुरल वॉश को रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन बहुत ज्यादा बार उपयोग करने से बचना चाहिए।
हेल्थ नोट: इंटिमेट हाइजीन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इनमें से किसी चीज से एलर्जिक हैं तो इस्तेमाल ना करें या फिर कोई अन्य ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



