Home टेक न्यूज़ अब सस्ती Flight Tickets ढूंढना हुआ मिनटों का काम, एक क्लिक में...

अब सस्ती Flight Tickets ढूंढना हुआ मिनटों का काम, एक क्लिक में मिलेंगी सस्ती डील, बच जाएंगे हजारों रुपये

26
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सस्ती फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए अगर आप कई ऐप्स या साइट चेक करते हैं तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। इस ऐप से मिनटों में अलग-अलग एयरलाइंस की कीमतों की तुलना कर सकते हैं, सबसे सस्ता ऑप्शन चुन सकते हैं।

अगर आप फ्लाइट टिकट बुक करते समय यही सोचते हैं कि कहीं सस्ता ऑप्शन मिल जाता तो अच्छा होता, तो अब सस्ती फ्लाइट टिकट ढूंढने के लिए अलग-अलग वेबसाइट और ऐप्स खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फ्लाइट सर्च और टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए Skyscanner ने ChatGPT के लिए एक खास ऐप लॉन्च किया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स सीधे ChatGPT के अंदर ही फ्लाइट सर्च कर सकते हैं और अलग-अलग एयरलाइंस की प्राइस की तुलना भी कर सकते हैं। जानिए कैसे:

ऐसे काम करता है ये फीचर

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ChatGPT के ऐप स्टोर से Skyscanner ऐप इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आप चैट में लिख सकते हैं जैसे “मुझे अगस्त में जापान के लिए सबसे सस्ती फ्लाइट दिखाओ। इसके बाद ChatGPT आपको फ्लाइट के ऑप्शन, कीमत, एयरलाइन और टाइमिंग सब कुछ दिखा देगा। इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह बातचीत (chat) के जरिए काम करता है। आप बार-बार अपनी सर्च को बदल सकते हैं जैसे डेट बदलना, एयरपोर्ट बदलना या सस्ती फ्लाइट ढूंढना और आपको तुरंत नए रिजल्ट मिल जाएंगे।

सस्ते में फ्लाइट टिकट कैसे बुक करें

Step 1: सबसे पहले ChatGPT खोलें और उसमें Skyscanner वाला ऐप/टूल एक्सेस करें (यह ChatGPT के अंदर ही काम करता है)।

Step 2: अब चैट में लिखें कि आपको कहां जाना है और कब जाना है, जैसे दिल्ली से मुंबई के लिए सबसे सस्ती फ्लाइट दिखाओ अगले हफ्ते की। आपके लिखते ही ऐप आपको अलग-अलग एयरलाइंस की फ्लाइट लिस्ट, टाइम और कीमत दिखा देगा।

Step 3: अब आप इन ऑप्शन को देखकर सबसे सस्ती या अपने हिसाब की फ्लाइट चुन सकते हैं।

Step 4: अगर आप चाहें तो चैट में और भी बदलाव कर सकते हैं, जैसे और सस्ती दिखाओ, सुबह की फ्लाइट दिखाओ, नॉन-स्टॉप फ्लाइट दिखाओ।

Step 5: फाइनल फ्लाइट चुनने के बाद आपको बुकिंग लिंक मिल जाएगा, जिस पर क्लिक करके आप एयरलाइन या वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। अब वहां अपना नाम, मोबाइल नंबर और बाकी डिटेल भरें।

Step 6: इसके बाद पेमेंट करें। पेमेंट होते ही आपका टिकट कन्फर्म हो जाएगा और आपको SMS/Email में टिकट मिल जाएगा।

नए ऐप के फायदे

Skyscanner का यह ऐप रियल-टाइम डेटा दिखाता है, यानी आपको हमेशा लेटेस्ट कीमत और फ्लाइट ऑप्शन मिलेंगे। इससे यूजर्स को सही फैसला लेने में आसानी होगी और वे सस्ती फ्लाइट जल्दी ढूंढ पाएंगे। अब यह पूरा काम एक ही जगह यानी ChatGPT के अंदर हो जाएगा, जिससे समय और मेहनत दोनों बचेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN