Home व्यापार समाचार अडानी 100 अरब डॉलर क्लब में हुए शामिल, अंबानी रह गए काफी...

अडानी 100 अरब डॉलर क्लब में हुए शामिल, अंबानी रह गए काफी पीछे

29
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Adani Networth: गौतम अडानी का नेटवर्थ 106 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। जबकि, अंबानी की दौलत 90.2 अरब डॉलर रह गई है। गुरुवार को अडानी की दौलत में 7.16 अरब डॉलर का बंपर इजाफा हुआ था।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए है। अंबानी से एशिया के सबसे रईस का ताज छिनने के बाद अडानी का रुतबा दुनिया के अरबपतियों में तेजी से बढ़ रहा है। नेटवर्थ के मामले में अब अडानी बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिए हैं और अंबानी से काफी आगे निकल गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अडानी 17वें पोजीशन पर पहुंच गए हैं। जबकि, अंबानी 20वें स्थान पर हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति 106 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। जबकि, मुकेश अंबानी की दौलत 90.2 अरब डॉलर रह गई है। गुरुवार को अडानी की दौलत में 7.16 अरब डॉलर का बंपर इजाफा हुआ था। इस दिन की कमाई के मामले में अडानी टॉप गेनर रहे। दूसरी ओर गुरुवार को अंबानी की संपत्ति में 1.11 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी।

100 अरब डॉलर क्लब में कौन-कौन हैं

100 अरब डॉलर क्लब में कुल 18 अरबपति हैं। इनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर से अधिक है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक इनमें बिल गेट्स, कार्लोस स्लिम, अमानिको ऑर्टेगा, एलिस वॉल्टन, रॉब वॉल्टन, वॉरेन बफेट, स्टीव बाल्मर, जिम वॉल्टन, बर्नार्ड अरनाल्ट, जेनसेन हुआंग, माइकल डेल, लैरी एलिसन, जुकरबर्ग, जेफ बेजोस, सर्गी ब्रिन, लैरी पेज और एलन मस्क।

गुरुवार के ये रहे टॉप लूजर

गुरुवार को सबसे अधिक दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में लैरी एलिसन रहे। इन्होंने 11.5 अरब डॉलर गंवाए। अब इनकी संपत्ति 227 अरब डॉलर रह गई है। एलन मस्क को भी 9.89 अरब डॉलर का झटका लगा। इनका नेटवर्थ अब 645 अरब डॉलर रह गया है। स्टीव बाल्मर को 5.46, मार्क जुकरबर्ग को 5.29 अरब डॉलर की चोट पहुंची। इन अरबपतियों से संबंधित कंपनियों के शेयरों में गिरावट की वजह से इनके नेटवर्थ पर असर पड़ा।

दुनिया के अमीरों की टॉप-10 लिस्ट में कौन-कौन हैं

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में सबसे ऊपर 645 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क हैं। लैरी पेज के पास 289 अरब डॉल कर संपत्ति है। जेफ बेजोस 274 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर सर्गी ब्रिन हैं। इनका नेटवर्थ 269 अरब डॉलर है।

मार्क जुकरबर्ग 5वें नंबर पर हैं और इनके पास कुल 233 अरब डॉलर की संपत्ति है। लैरी एलिसन 227 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं। माइकल डेल 179 अरब डॉलर के साथ 7वे स्थान पर हैं।

जेनसेंग हुआंग 165 अरब डॉलर के साथ 8वें स्थान पर हैं। बर्नार्ड अरनाल्ट 160 अरब डॉलर के साथ 9वें और जिम वॉल्टन 157 अरब डॉलर के साथ 10वें पोजीशन पर हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN