Home व्यापार समाचार ₹7400 सस्ती हुई चांदी, सोने के रेट में भी बड़ा बदलाव, चेक...

₹7400 सस्ती हुई चांदी, सोने के रेट में भी बड़ा बदलाव, चेक करें लेटेस्ट भाव

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Silver Price: कमजोर वैश्विक रुख और कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 7,400 रुपये घटकर 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोना 1,300 रुपये के नुकसान के साथ 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Gold Silver Price: कमजोर वैश्विक रुख और कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत 7,400 रुपये घटकर 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोना 1,300 रुपये के नुकसान के साथ 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 7,400 रुपये या लगभग तीन प्रतिशत घटकर 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। इसका पिछला बंद स्तर 2,77,900 रुपये प्रति किलोग्राम था। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

क्या है वजह

कारोबारियों ने कहा कि यह गिरावट मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख और सप्ताह की शुरुआत में कीमतों के तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद हल्की मुनाफावसूली की वजह से हुई। मजबूत डॉलर ने सर्राफा में निवेश की दिलचस्पी को और कम कर दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 1.91 डॉलर या 2.15 प्रतिशत टूटकर 87.28 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि सोना थोड़ी बढ़त के साथ 5,176.21 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

इधर, सेबी ने गुरुवार को म्यूचुअल फंड योजनाओं के तहत भौतिक रूप से रखे गये सोने और चांदी की मूल्यांकन व्यवस्था में संशोधन किया। इसके तहत शेयर बाजारों द्वारा सर्वेक्षण के आधार पर जारी हाजिर मूल्यों का उपयोग मूल्य निर्धारण के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।

क्या है डिटेल

भौतिक रूप से वितरित सर्राफा डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान के लिए उपयोग किए जाने वाले हाजिर मूल्य अब ऐसी संपत्ति के मूल्य निर्धारण का आधार बनेंगे, जो पहले के मानक का स्थान लेंगे। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने परिपत्र में कहा कि यह एक अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा।

सेबी ने क्या कहा

सेबी ने कहा, ”यह निर्णय लिया गया है कि एक अप्रैल, 2026 से…म्यूचुअल फंड भौतिक सोने और चांदी का मूल्यांकन मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों द्वारा प्रकाशित सर्वेक्षण किए गए हाजिर मूल्यों का उपयोग करके करेंगे, जिनका इस्तेमाल भौतिक रूप से वितरित सोने और चांदी के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान के लिए किया जाता है।”

वर्तमान में क्या है व्यवस्था

वर्तमान में, सोने और चांदी के ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) अपनी होल्डिंग्स का मूल्यांकन लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (एलबीएमए) की सुबह 10.30 बजे की नीलामी मूल्यों के आधार पर करते हैं। इसमें मुद्रा रूपांतरण, परिवहन लागत, सीमा शुल्क, कर और अन्य शुल्कों को समायोजित करके घरेलू मूल्य निर्धारित किए जाते हैं।

यह कदम सेबी (म्यूचुअल फंड) विनियमन, 2026 के अनुरूप है। इसका उद्देश्य मूल्यांकन को घरेलू बाजार की स्थितियों को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने और एकरूपता एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। म्यूचुअल फंड उद्योग निकाय एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) सेबी के परामर्श से, कार्यान्वयन के लिए एक समान नीति निर्धारित करेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN