Home टेक न्यूज़ ₹5000 की छूट पर खरीदें नेक्स्ट-लेवल AI फीचर्स, धाकड़ कैमरा, नाईट फोटोग्राफी...

₹5000 की छूट पर खरीदें नेक्स्ट-लेवल AI फीचर्स, धाकड़ कैमरा, नाईट फोटोग्राफी वाला Samsung फोन, 6 साल रहेगा नया

20
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

50MP कैमरा, ऑटो ट्रिम वीडियो, नाईट फोटोग्राफी जैसे शानदार कैमरा फीचर्स वाला Samsung Galaxy A56 5G स्मार्टफोन Amazon पर 5000 रुपए सस्ता हो गया है। जानें कैसे उठा सकते हैं इस ऑफर का फायदा:

अगर आप 40 हजार रुपये के बजट में Samsung का दमदार कैमरा स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Samsung Galaxy A56 5G बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। यह फोन अच्छी डिस्प्ले, मजबूत कैमरा, ऑटो ट्रिम वीडियो, नाईट फोटोग्राफी और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही फोन का डिजाइन भी काफी स्लिम और स्टाइलिश है। यह फोन अमेजन पर 5000 रुपए के डिस्काउंट के बाद बेचा जा रहा है। साथ ही बैंक और एक्सचेंज के साथ अतिरिक्त बचत का लाभ भी पा सकते हैं। यहां हम आपको Galaxy A56 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में बताते हैं:

Samsung Galaxy A56 पर 5000 रुपए की तगड़ी छूट

Samsung Galaxy A56 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट इस समय अमेजन पर कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन फिलहाल 40,999 रुपए में उपलब्ध है, जबकि इसका प्राइस 45,999 रुपए है। यानी सीधे तौर पर इस फोन पर 5000 रुपए की छूट मिल रही है। इतना ही नहीं, कुछ बैंक कार्ड्स पर ग्राहकों को अतिरिक्त 2000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। यह ऑफर HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड समेत कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर उपलब्ध है। अगर आप इन ऑफर्स का फायदा लेते हैं, तो फोन की इफेक्टिव कीमत लगभग 38,999 रुपए तक आ सकती है।

खरीदारों के लिए यहां एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो फोन की कीमत फोन की कंडीशन के हिसाब से करीब 25,000 रुपए तक और कम हो सकती है। Amazon Pay से फोन को खरीदने पर 2149 रुपए तक का कैशबैक भी मिल सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Samsung Galaxy A56 5G को Awesome Graphite, Awesome Light Gray और Awesome Olive जैसे तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A56 5G बड़ी खासियतें

Samsung के इस फोन में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Exynos 1580 प्रोसेसर लगाया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है और कंपनी की ओर से इसमें 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है।

कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी की बात करें तो Galaxy A56 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह फोन IP67 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से भी काफी हद तक सुरक्षित रहता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN