Home टेक न्यूज़ ₹500 में ₹35100 का फायदा, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो फ्री, कॉलिंग...

₹500 में ₹35100 का फायदा, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो फ्री, कॉलिंग भी, गजब है यह प्लान

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

500 रुपये के इस प्लान में जियो अपने यूजर्स को 35100 रुपये का फायदा दे रहा है। यह प्लान प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार के साथ कई सारे ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है। प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री कॉलिंग भी ऑफर करता है।

जियो अपने यूजर्स को एक से बढ़ कर एक प्लान ऑफर कर रहा है। इन्हीं में से एक है जियो का हैप्पी न्यू ईयर प्लान। यह प्लान 500 रुपये का है। 500 रुपये के इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को 35100 रुपये का फायदा दे रही है। इसके अलावा यह प्लान प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार के साथ कई सारे ओटीटी ऐप का ऐक्सेस दे रही है। प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री कॉलिंग भी ऑफर करता है। आइए डीटेल में आपको इस जबर्दस्त प्लान के बारे में बताते हैं।

जियो के 500 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट

जियो का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा दे रही है। एलिजिबल यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। प्लान में कंपनी हर दिन 100 फ्री एसएमएस दे रही है। प्लान के सब्सक्राइबर्स देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। यह प्लान कई जबर्दस्त अडिशनल बेनिफिट के साथ आता है, जिसमें 35100 रुपये की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो प्लान का फ्री सब्सक्रिप्शन सबसे खास है।

यह 18 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। यह 18 साल और इससे ऊपर के यूजर्स के लिए है। प्लान में आपको सोनी लिव, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो मोबाइल, जी5 और यूट्यूब प्रीमियम के साथ टोटल 13 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस मिलेगा। प्लान के सब्सक्राइबर्स को कंपनी जियो एआई क्लाउड पर 50जीबी फ्री स्टोरेज भी दे रही है।

449 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में भी 35100 रुपये का फायदा

प्रीपेड के अलावा कंपनी अपने किफायती पोस्टपेड प्लान में भी 35100 रुपये की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो का फ्री ऐक्सेस दे रही है। 449 रुपये का यह प्लान 75जीबी डेटा के साथ आता है। इसमें आपको तीन ऐड-ऑन सिम का ऑप्शन मिलेगा। अडिशनल सिम का मंथली चार्ज 150 रुपये है। अडिशनल सिम को कंपनी 5 – 5जीबी अडिशनल डेटा भी दे रही है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। इसमें आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलेगा। प्लान में जियो हॉटस्टार और जियो टीवी का भी ऐक्सेस दिया जा रहा है। यह प्लान जियो एआई क्लाउड पर 50जीबी का स्टोरेज भी ऑफर करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN