Source :- LIVE HINDUSTAN
संक्षेप:
Realme P4 Power 5G ने पहली ही सेल में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कंज्यूमर ट्रस्ट हासिल करते हुए 25,000 रुपये से कम सेगमेंट में नंबर-1 बेस्टसेलर का टाइटल अपने नाम किया है। यह 10001mAh बैटरी के साथ आता है।
स्मार्टफोन मेकर Realme ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि Realme P4 Power 5G ने अपनी पहली ही सेल में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के कंज्यूमर ट्रस्ट का आंकड़ा पार कर लिया है। यही नहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर 2025-26 के दौरान लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स के पहले-दिन की सेल के आधार पर यह फोन 25,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में नंबर-1 बेस्टसेलर बनकर सामने आया है।
कंपनी का कहना है कि शानदार रिस्पॉन्स Realme की Battery-first innovation और परफॉर्मेंस-फोकस्ड P-सीरीज पर बढ़ते यूथ ट्रस्ट को दिखाता है। खासतौर पर मिड-रेंज सेगमेंट में Realme P4 Power 5G को एक गेम-चेंजर डिवाइस माना जा रहा है।
इन वजहों से खास है Realme P4 Power 5G
Realme P4 Power 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी भारत की पहली और सबसे बड़ी 10,001mAh Titan Battery है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का डिजाइन स्लिम और एर्गोनॉमिक रखा गया है। यह बैटरी TUV Five Star सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर खरी उतरती है और इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग के अलावा 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यह डिवाइस लंबे समय तक बेफिक्र इस्तेमाल किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर ऑफर करता है, जिसे Hyper Vision+ AI Chip के साथ बेहतर बनाया गया है। इसका फायदा यूजर्स को स्मूद गेमिंग, एडवांस विजुअल्स और शानदार मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के तौर पर मिलता है। फोन में दिया गया 144Hz HyperGlow 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन बेहद क्लियर दिखाई देती है।
ट्रांसपैरेंट लुक ऑफर कर रहा है Realme फोन
डिजाइन के मामले में Realme P4 Power 5G पूरी तरह Gen Z-centric सोच को दिखाता है। इसका TransView डिजाइन Pearl Academy के स्टूडेंट्स के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जिसमें ट्रांसपेरेंट लुक, वाइब्रेंट कलर्स और दमदार फिनिश देखने को मिलती है। साथ ही, फोन में IP69 ड्यूरेबिलिटी दी गई है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सेफ्टी ऑफर करती है।
कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि Realme P4 Power 5G की स्पेशल सेल 11 और 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस दौरान लिमिटेड-पीरियड ऑफर के तहत ग्राहक इस पावर-पैक्ड स्मार्टफोन को खास कीमत पर खरीद सकेंगे।
इतनी है Realme 5G फोन की शुरुआती कीमत
Realme P4 Power 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन realme.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


