Home  लाइफस्टाइल समाचार होली का रंग 30 मिनट में छुड़ाने के लिए इस शख्स ने...

होली का रंग 30 मिनट में छुड़ाने के लिए इस शख्स ने बताए हैक्स, आप भी जानें नेचुरल नुस्खा

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

होली के रंग खेलने में जितना मजा आता है उतनी ही मुश्किल इस रंग को साफ करने में होती है। ऐसे में इस आर्टिकल में जानिए 30 मिनट के अंदर स्किन से कैसे रंगों को साफ करें। 

होली खुशियों का त्योहार है, जिसे लोग एक दूसरे को रंग लगाकर सेलिब्रेट करते हैं। होली के रंग देखने में जितने सुंदर लगते हैं, उन्हें स्किन और बालों से छुड़ाना उतना ही मुश्किल हो सकता है। वैसे तो आजकल ऐसे रंग मिलते हैं जिन्हें आसानी से साफ कर सकते हैं। लेकिन हर होली पार्टी में एक न एक शख्स ऐसा होता है जो गुलाल से खेलते-खेलते कब पक्के रंगों को लगा दे पता ही नहीं चलता। जब तक आप इस पक्के रंग से खुद को बचाने की कोशिश करते हैं तब-तक ये आपकी स्किन पर चढ़ चुका होता है। अगर आप होली के रंगो को स्किन से साफ करना चाहते हैं तो अलशीहैक्स की इंस्टाग्राम वीडियो आपके काम आ सकती है। इस वीडियो में वह 30 मिनट में रंग छुड़ाने का तरीका बता रहे हैं। जानिए-

सबसे पहले करें ये काम

रंगों को साफ करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से धोएं। पानी से अच्छी तरह से धोने के बाद देखें कि कितना रंग रह गया है। अब अपनी स्किन पर पर्याप्त मात्रा में नारियल तेल लगाएं और 5 से 10 मिनट तक अच्छी तरह मालिश करें। तेल लगाने से रंग को पिघलाने में और स्किन को ढीला करने में मदद मिलेगी।

अपनाएं ये नुस्खा

बेसन, हल्दी और दही को एक कटोरी में अच्छी तरह से मिक्स करके एक नेचुरल स्क्रब तैयार करें। थोड़ा पानी और कुछ बूंदें तेल की मिलाएं। इस पेस्ट से अपनी त्वचा को 5 से 10 मिनट तक धीरे-धीरे स्क्रब करें। बेसन एक नैचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है। वहीं हल्दी जलन वाली त्वचा को शांत करने में मदद करती है और दही में मौजूद हल्का लैक्टिक एसिड स्किन को आराम और नमी पहुंचाने के साथ रंग को हल्का करने में मदद करता है।

फेस वॉश के साथ मिलाएं ये नेचुरल चीज

अब आखिरी में थोड़ा फेस वॉश हाथ में लें और इसमें दही में मिलाकर लगाएं। अच्छी तरह से लगाने के बाद इसे धो लें। फेस वॉश की मदद से बचे हुए तेल को हटाने में मदद मिलती है और दही स्किन को नमी देता है। इसके अलावा दही स्किन में शाइन बढ़ाता है और होली के रंगों से ड्राई हुई स्किन को मुलायम बनाता है। यह हल्के एक्सफोलिएशन और एक्सट्रा नमी के लिए बेस्ट है।

इस बात का रखें खास ख्याल

होली खेलने जाने से पहले स्किन पर हमेशा तेल लगाएं। इससे एक सेफ लेयर बन जाती है और बाद में रंग हटाना बहुत आसान हो जाता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN