Home  लाइफस्टाइल समाचार होलिका दहन पर अपनों को भेजें टॉप 10 मैसेज और कोट्स, पढ़ते...

होलिका दहन पर अपनों को भेजें टॉप 10 मैसेज और कोट्स, पढ़ते ही लाइफ से नेगेटिविटी होगी दूर

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप भी अपने दोस्तों और परिजनों को होलिका दहन के शुभकामना संदेश, होलिका दहन की विशेज, होलिका दहन शायरी संदेश, होलिका दहन के कोट्स और होलिका दहन के मैसेज भेजना चाहते हैं तो ये टॉप 10 होलिका दहन मैसेज और शायरी संदेश आपके काम आ सकते हैं।

Holika Dahan 2026 Wishes : हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। यह पवित्र पर्व हमें यह याद दिलाता है कि नकारात्मकता कितनी भी प्रबल क्यों न हो, आखिर में सच्चाई और सद्गुण ही विजयी होते हैं। होलिका दहन के दिन अग्नि की विधिवत पूजा करते हुए उसकी परिक्रमा करने का रिवाज बेहद पुराना है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन की सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है। अगर आप भी अपने दोस्तों और परिजनों को होलिका दहन के शुभकामना संदेश, होलिका दहन की विशेज, होलिका दहन शायरी संदेश, होलिका दहन के कोट्स और होलिका दहन के मैसेज भेजना चाहते हैं तो ये टॉप 10 होलिका दहन मैसेज और शायरी संदेश आपके काम आ सकते हैं।

Top Quotes on Holika Dahan 2026 – होलिका दहन की शुभकामनाएं और प्रेरणादायक संदेश

1- जिस तरह होलिका हो गई थी जलकर राख

उसी तरह आपके जीवन के भी दूर हो जाएं

सारे दुख-दर्द, कष्ट और पाप

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

2- हाथों में रंग लिए,

दिल में उमंग लिए,

मन में खुशियां लिए,

अपनों को संग लिए

रंगों का खुमार लिए,

चलो रंगों का त्योहार मनाएं

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

3- अच्छाई की जीत हुई है,

हार गई आज बुराई है,

देखो होलिका दहन की,

शुभ घड़ी आज आयी है,

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

होलिका दहन मैसेज और कोट्स- Holika Dahan 2026 Sms And Shayari Messages in Hindi

4- अंधकार पर प्रकाश की जीत,

बुराई पर अच्छाई की जीत.

यही है होलिका दहन की सीख,

सदा रहे सत्य की रीत

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!!

5-आइए मिलकर हम सभी

होलिका की आग में जला दें

अपने मन की सारी बुराइयां

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

6- रंगों और खूब सारे उत्साह के साथ जीवन के जश्न को मनाने का समय फिर से आ गया है।

होली के इस रंगीन त्यौहार का पूरा आनंद लें!

होली मुबारक…!!

7- होली से एक दिन पहले सारे दुख-दर्द जला दो,

नई खुशी और नई उमंग के साथ रंगों का पर्व मना लो.

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!!

होलिका दहन शायरी – Holika Dahan Shayari in Hindi

8- कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तो के प्यार की होली

ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली

9- लाल गुलाबी पीला रंग गुलाल उड़ रहा,

झूम रहा है सारा संसार,

खुशियों की आई है बहार अपार,

मुबारक हो आपको होली का त्योहार.

10- गुजिया की तरह मीठी रहे आपकी बोली

खुशियों से भरी रहे आपकी झोली

होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

SOURCE : LIVE HINDUSTAN