Home विश्व समाचार होर्मुज जाओ, अपना तेल लाओ; हम नहीं करेंगे मदद, किन देशों पर...

होर्मुज जाओ, अपना तेल लाओ; हम नहीं करेंगे मदद, किन देशों पर और क्यों भड़के ट्रंप?

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि जिन देशों ने ईरान युद्ध में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है, उन्हें अब हिम्मत जुटानी चाहिए। वे होर्मुज स्ट्रेट जाएं और उस पर कब्जा कर लें। अमेरिका अब उनकी कोई मदद नहीं करेगा।

ईरान के साथ चल रहे युद्ध को एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन मध्य पूर्व में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर कोहराम मचा हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इस मुद्दे पर तीखा बयान देते हुए कहा कि युद्ध में हिस्सा न लेने वाले लेकिन ईंधन संकट से जूझ रहे देश अब खुद हार्मुज स्ट्रेट जाकर अपना तेल लाएं। हम उनकी कोई मदद नहीं करेंगे।

ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि जिन देशों ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है, उन्हें अब हिम्मत जुटानी चाहिए। वे जलडमरूमध्य जाएं और उस पर कब्जा कर लें। अमेरिका अब उनकी कोई मदद नहीं करेगा। ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका अब आपकी मदद के लिए मौजूद नहीं रहेगा, ठीक वैसे ही जैसे आप हमारी मदद के लिए मौजूद नहीं थे। ईरान लगभग पूरी तरह तबाह हो चुका है। मुश्किल काम तो हमने कर दिया है। अब जाओ और अपना तेल लेकर आओ।

इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने खासतौर पर उन सहयोगी देशों का जिक्र किया, जिन्हें हार्मुज जलडमरूमध्य में जेट ईंधन परिवहन बाधित होने के कारण संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ब्रिटेन समेत उन देशों से कहा कि वे इस स्थिति को ‘स्वीकार’ कर लें। ट्रंप का तर्क था कि अमेरिका ने ईरान को पहले ही काफी कमजोर कर दिया है।

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में अंतरराष्ट्रीय समर्थन की कमी पर भी निराशा जताई। उन्होंने सहयोगी देशों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अब खुद के लिए लड़ना सीखना होगा। अमेरिका अब आपकी मदद के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हार्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ईंधन आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है और कई सहयोगी देश ईंधन की कमी से जूझ रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN