Home मनोरंजन समाचार ‘हेरा फेरी’ में अक्षय कुमार को मिला था ‘श्याम’ का रोल, प्रियदर्शन...

‘हेरा फेरी’ में अक्षय कुमार को मिला था ‘श्याम’ का रोल, प्रियदर्शन से कहकर बदलवाया और फिर…

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/24/1200x900/Aksh_1774361478610_1774361482875.jpg

अक्षय कुमार ने फिल्म ‘हेरा फेरी’ में राजू का रोल इस तरह किया कि आज भी हम उनकी जगह किसी और को इस किरदार में इमैजिन नहीं कर पाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यह रोल असल में सुनील शेट्टी के लिए सोचा गया था।

बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ के किरदारों को भुला पाना नामुमकिन है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल हमारे जेहन में राजू, श्याम और बाबूराव के किरदार में छप चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अक्षय कुमार को पहले श्याम का रोल ऑफर किया गया था, जिसे बाद में सुनील शेट्टी ने किया। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया कि अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट सुनने के बाद खुद ही राजू का रोल करने की इच्छा जताई थी। प्रियदर्शन ने कहा, ‘अक्षय ने पूरी बात सुनी और कहा कि मैं हीरो नहीं बनना चाहता, मुझे राजू का रोल करने दो। मैं हैरान था, लेकिन वह सही थे।’

किसी को नहीं था ‘हेरा फेरी’ की कास्टिंग पर यकीन

प्रियदर्शन ने PTI के साथ बातचीत में उस दौर को याद करते हुए डायरेक्टर ने बताया कि जब उन्होंने इस फिल्म की कास्टिंग पूरी की थी, तो इंडस्ट्री के लोगों को यकीन नहीं हो रहा था। उन्होंने एक फ्लाइट में काजोल से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने काजोल को बताया कि वह अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ एक कॉमेडी फिल्म बना रहे हैं, तो काजोल का रिएक्शन था, ‘क्या आप मजाक कर रहे हैं?’

दरअसल, उस वक्त ये तीनों ही एक्टर या तो एक्शन फिल्में कर रहे थे या विलेन के रोल में थे। अक्षय ने राजू का रोल इसलिए चुना क्योंकि उन्हें हीरो दिखने से ज्यादा फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले पर भरोसा था। अक्षय के मुताबिक, ‘मैंने कहा कि बस एक बदलाव, अगर संभव हो तो कर दीजिए, मैं राजू का रोल करना चाहता हूं।’

अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी ने दी हैं कई हिट

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने ‘हेरा फेरी’ के बाद ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’ और ‘दे दना दन’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। करीब 14 साल के लंबे ब्रेक के बाद यह जोड़ी अब हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ वापसी कर रही है, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रियदर्शन के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए अक्षय ने कहा, ‘अगर मैं उनसे पूछता हूं कि सर ये अच्छा लग रहा है? और वह मना कर देते हैं, तो मैं वह नहीं करता। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है।’ प्रियदर्शन ने कहा, ‘हमारी डिक्शनरी में ‘विवाद’ जैसा शब्द ही नहीं है।’

अक्षय की अगली फिल्में और विलेन का अवतार

प्रियदर्शन ने अपनी बॉलीवुड सक्सेस का पूरा क्रेडिट अक्षय कुमार को देते हुए कहा कि वह एक ऐसे एक्टर हैं जो डायरेक्टर के विजन पर पूरा भरोसा करते हैं। ‘भूत बंगला’ के अलावा यह जोड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ और फैंस की पसंदीदा फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी 3’ पर भी काम कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि ‘हैवान’ में अक्षय कुमार एक विलेन के किरदार में नजर आएंगे, जिसके लिए वह काफी समय से एक्साइटेड थे। अक्षय ने कहा, ‘मैं एक विलेन का रोल करना चाहता था, जो मैंने उनकी फिल्म ‘हैवान’ में किया है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN