Home  लाइफस्टाइल समाचार हिमाचल में कहां है खूबसूरत हिल स्टेशन नाहन, भीड़ से दूर समय...

हिमाचल में कहां है खूबसूरत हिल स्टेशन नाहन, भीड़ से दूर समय बिताने के लिए बेस्ट

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सुकून के पल बिताने के लिए एक ऐसी जगह की तलाश में रहता है जहां सिर्फ शांति हो। अगर आप भी ऐसी जगह की तलाश में हैं तो हिमाचल के नाहन जाएं। जानिए कहां है ये हिल स्टेशन और यहां घूमने की जगह।

हिमाचल प्रदेश प्रकृति का एक ऐसा कोना है जहां सुकून और सुंदरता दोनों है। इसकी खूबसूरती को शब्दों में पिरोना मुश्किल है, इसलिए इस जगह की सुंदरता को देखने के लिए आपको हिमाचल की जगहों पर ही जाना होगा। पहाड़ों की हवा में कुछ ऐसा जादू है कि आप खुद को भूलकर प्रकृति में खो सकते हैं। अगर आप भागदौड़ वाली लाइफ से परेशा हो चुके हैं और किसी शांत जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो नाहन जाएं। ये हिमाचल का सुंदर और शांत हिल स्टेशन है जो वैकेशन के लिए बेस्ट है। जानिए कहां है ये हिल स्टेशन और यहां घूमने की जगह।

1) रेणुका झील

यह हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है, जो नाहन से करीब 38 किमी दूर है। इसकी आकृति एक सोई हुई महिला जैसी दिखती है। इस झील में आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और यहां पास में ही एक छोटा चिड़ियाघर भी है।

2) सुकैती फॉसिल पार्क

इतिहास और विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए सुकैती फॉसिल पार्क अच्छी जगह है। यहां करोड़ों साल पुराने जानवरों के फाइबल मॉडल रखे हुए हैं।

3) जैतक किला

पूरे नाहन और आसपास की पहाड़ियों का शानदार नजारा देखने के लिए इस किले पर जाएं। यहां की चढ़ाई थोड़ी थका देने वाली हो सकती है, लेकिन ऊपर से दिखने वाला नजारा आपकी सारी थकान मिटा देगा।

4) त्रिलोकपुर मंदिर

नाहन से लगभग 23 किमी दूर स्थित यह मंदिर माता बाला सुंदरी को समर्पित है। इसे उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। नवरात्रि के समय यहां लगने वाला मेला देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

5) चूड़धार चोटी

ट्रेकिंग के शौकीन लोगों के लिए ये सबसे अच्छी जगहों में से एक है। ठंड के दिनों में ये जगह पूरी तरह बर्फ से ढकी रहती है। यहां भगवान शिव की एक विशाल मूर्ति है।

हिमाचल में कहां है नाहन

हिमाचल प्रदेश का नाहन शांत और सुंदर हिल स्टेशन है, जिसे तालाबों का शहर भी कहा जाता है। ये दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित सिरमौर जिले में है। यह हिल स्टेशन चंडीगढ़ से लगभग 90 किमी और दिल्ली से लगभग 250 किमी की दूरी पर है। अगर आप भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर किसी शांत जगह पर वीकेंड बिताना चाहते हैं, तो नाहन आपके लिए एकदम सही ऑप्शन है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN