Source :- LIVE HINDUSTAN
हमारा शरीर कितना स्वस्थ है, ये हमारे खान-पान पर निर्भर करता है। अगर आप हेल्दी चीजें खाते हैं, तो दिल से दिमाग तक सबकुछ हेल्दी बना रहेगा। इसी कड़ी में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर ने बेस्ट टू वर्स्ट फूड्स की लिस्ट शेयर की है।
हम कितना सेहतमंद है ये तय हमारा खान-पान करता है। कई अंगों के द्वारा शरीर सही तरीके से काम करता है लेकिन अगर ये अंग कमजोर होने लगे तो शरीर भी वीक पड़ने लगता है। ऐसे में कमजोरी, थकान या अन्य कोई बीमारी घेर लेती हैं। दिल, लिवर, किडनी हमारे शरीर का खास हिस्सा हैं। इनमें जरा सी भी तकलीफ होने पर ब्रेन शरीर को सिग्नल देने लगता है और इसका असर ऊपर से दिखाई पड़ने लगता है। लेकिन अगर आप सही चीजें खाते हैं, तो आपके अंग सेहतमंद और शरीर फिट रह सकता है। दिल्ली फोर्टिस के मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्सय ने एक पॉडकास्ट में बॉडी ऑर्गेन्स के लिए बेस्ट टू वर्स्ट फूड्स की लिस्ट शेयर की है। शरीर के लिए खराब फूड्स के बारे में आप भी जान लें और आज से ही उन्हें खाना बंद करें।
बेस्ट टू वर्स्ट फूड्स की लिस्ट-
1- हार्ट- डॉक्टर शुभम का कहना है कि दिल के लिए फायदेमंद है बेसन का चीला और रोस्टेड मखाना। सबसे खराब फूड है आलू की भुजिया, जिसे ज्यादातर लोग स्नैक्स में खाना पसंद करते हैं।
2- लिवर- लिवर के लिए पैकेट वाली फ्रूट जूस, शराब सबसे ज्यादा खतरनाक है। फायदेमंद फूड की बात करें तो ब्लैक कॉफी पीना लिवर के लिए अच्छा है। ये लिवर को डिटॉक्स करता है।
3- आंखों के लिए- आंखों के लिए खराब फूड है रिफाइंड शुगर (सफेद चीनी)। इससे डायबिटीज होती है, जिसमें आंखों की रोशनी कम हो जाती है। आंखों के लिए बेस्ट फूड है पालक और गाजर। इनमें बीटा कैराटीन पाया जाता है।
4- ब्रेन- दिमाग के लिए रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल सबसे खतरनाक माना जाता है। ब्रेन के लिए अखरोट सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, जो ब्रेन शेप में ही दिखता भी है।
5- किडनी- डॉक्टर का कहना है कि आपकी किडनी के लिए आलू दुश्मन भी है और दोस्त भी। नॉर्मल आलू ज्यादा खाते हैं या फिर फ्रेंच फ्राइज खूब खाते हैं, तो किडनी पर असर पड़ेगा। अगर आप शकरकंद खाते हैं, तो किडनी स्वस्थ बनी रहेगी।
6- स्किन- स्किन के लिए सबसे खराब है स्मोकिंग और शराब पीना। जो लोग इन्हें पीते हैं, उनकी स्किन समय से पहले ढीली, काली, झुर्रियों वाली हो जाती है। स्किन के लिए हरी सब्जियां, अंडा खाना फायदेमंद होता है।
7- बाल- डॉक्टर के मुताबिक, बालों की सेहत के लिए अंडा काफी अच्छा है और इसे खाने के साथ लगाना भी चाहिए। इसके अलावा चिकन, सीफूड्स भी हेयर के लिए अच्छे हैं। हाई शुगर वाले फूड्स बालों की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


